पुष्पा मातृ भारती की अध्यक्ष और कंचन मंत्री चुनी गईं
Gorakhpur News - गोरखपुर में सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग में मातृ भारती का गठन समारोह हुआ। रुक्मिणी उपाध्याय ने माताओं की संस्कृति रक्षा की भूमिका को बताया। मातृ भारती का उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच सहयोग...

गोरखपुर, निज संवाददाता। सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग में शनिवार को मातृ भारती का गठन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता रुक्मिणी उपाध्याय ने कहा कि माताएं सनातन संस्कृति की रक्षक हैं। मातृ भारती का उद्देश्य विद्यालय व अभिभावकों के बीच मजबूत सेतु बनाकर बच्चों के शिक्षा व संस्कार में माताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि मातृ भारती के माध्यम से छात्रों के शैक्षिक और चारित्रिक विकास को नई दिशा मिलेगी। कार्यकारिणी में अध्यक्ष पुष्पा सिंह, उपाध्यक्ष प्रिया, मंत्री कंचन त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष जया त्रिपाठी सहित कुल 15 पदाधिकारी चुने गए। संरक्षिका रुक्मिणी उपाध्याय बनीं। मुख्य अतिथि साधना सिंह ने शपथ दिलाते हुए मातृशक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन प्रियंवदा सिंह ने किया, गीत-भजन अंशिका, विवान व विनायक ने प्रस्तुत किए। बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।