RPSC RAS exam 2025: 3 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने दिया आरपीएससी आरएएस एग्जाम, आंसर की पर आज से दर्ज कर सकते हैं आपत्ति
- RPSC answer key 2025 out: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस (प्री) एग्जाम-2024 की जारी की गई आंसर की जारी कर दी है। आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड की जा सकती है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस (प्री) एग्जाम-2024 की जारी की गई आंसर की जारी कर दी है। आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस बार राजस्थान लोक सेवा आयोग की आरएएस परीक्षा में 3 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए हैं, हालांकि परीक्षा के लिए 6 लाख 75 हजार, 80 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। सबसे ज्यादा प्रतापगढ़ के उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। पहली बार ऐसा हुआ है कि एग्जाम के दिन आंसर की अपलोड कर दी गई है, इससे पहले एक दो दिन में आंसर की आती थी।
आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 3 फरवरी से 5 फरवरी तक का समय दिया गया है। आपत्ति दाखिल करने के लिए उम्मीदवारों को बताया गया शुल्क देना होगा। शुल्क के साख 5 फरवरी 2025 को रात 12 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। आपको बता दें कि उम्मीदवारों को आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति सवाल 100 रुपए शुल्क देना होगा। शुल्क न देने पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं होगी। शुल्क नॉन रिफंडेबल होगा। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक 3 से 5 फरवरी 2025 को रात 12 बजे के बाद एक्टिव नहीं रहेगा। डाक द्वारा या अन्य किसी माध्यम से अगर कोई आपत्तियां भेजेगा तो स्वीकार नहीं की जाएंगी। एक प्रश्न के लिए एक उम्मीदवार से एक ही बार आपत्तियां ली जाएंगी।
अगर आंसर की में कोई परेशानी आ रही है। इसके अलावा कोई तकनी की समस्या है, तो आप recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।
आपको बता दें कि यह राजस्थान लोक सेवा आयोग आरएएश का प्री एग्जाम है। इसके जरिए मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। जिस हिसाब से आंसर की अभी आ गई है, उससे लगता है कि आयोग जल्द ही रिजल्ट भी जारी करेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।