HBSE 10th Result 2025: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 का इंतजार, कहां और कैसे कर सकेंगे चेक
Haryana Board 10th Result 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की ओर से जल्द ही कक्षा 10वीं वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट 2025 जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी अपना हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2025 को bseh.org.in पर चेक कर सकेंगे।

Haryana Board 10th Result 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की ओर से जल्द ही कक्षा 10वीं वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट 2025 जारी किया जाएगा। हरियाणा बोर्ड परीक्षा में उपस्थित छात्रों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है। अभ्यर्थी अपना हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2025 को आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक किया गया था।
आपको हरियाणा बोर्ड 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसलिए हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान पर चेक करने की सुविधा दी जाती है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप अभी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने पर लाइव हिन्दुस्तान आपको आपका रिजल्ट एसएमएस से भी भेजेगा, इसके अलावा आप लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
यहां मिलेगा हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 का लिंक (HBSE Board 10th Result 2025)
पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा था?
पिछले साल हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 13 मई 2025 को जारी किया गया था। पिछले साल हरियाणा बोर्ड 10वीं का पास पर्सेंटेज 95.22 फीसदी रहा था। कक्षा दसवीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 96.32% था, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 94.22% रहा था।
Haryana Board 10th Result 2025: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर आपको 10वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।