Hindi Newsकरियर न्यूज़76th Republic Day Speech in Hindi for school students speech ideas gantantra diwas par bhashan 26 January

76th Republic Day Speech in Hindi: गणतंत्र दिवस पर इस तरह दें शानदार भाषण, 26 जनवरी रिपब्लिक डे भाषण

  • Republic Day Speech 2025: इस बार भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। अगर आप भी अपने स्कूल में किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं तो गणतंत्र दिवस पर शानदार भाषण दें।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानWed, 22 Jan 2025 03:00 PM
share Share
Follow Us on
76th Republic Day Speech in Hindi: गणतंत्र दिवस पर इस तरह दें शानदार भाषण, 26 जनवरी रिपब्लिक डे भाषण

Republic Day Speech in Hindi 2025: 26 जनवरी का दिन हर वर्ष हमारे देश में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू किया गया था। हमारा देश पूर्ण रूप से गणराज्य 26 जनवरी 1950 को बना था। 26 जनवरी 1950 को भारत में जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों का शासन आरंभ हुआ और संसद ने कार्य शुरू किया। उस दिन से प्रतिवर्ष यह उत्सव पूरे देश में अत्यंत धूमधाम से मनाया जाता है।

इस बार भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस मनाने के लिए स्कूलों और विश्वविद्यालयों में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं जैसे लेख लिखवाए जाते हैं। गणतंत्र दिवस के इतिहास व महत्व को बताने के लिए भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। अगर आप भी इस तरह की किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं तो नीचे लिए भाषण से उदाहरण ले सकते हैं।

"आदरणीय मुख्य अतिथि महोदय, गुरुजन, मेरे सहपाठी भाइयों एवं बहनों, आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

आज हम सब यहां भारतीय गणतंत्र दिवस का महोत्सव मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। साथियों, 15 अगस्त 1947 को हमारा देश गुलामी की बेड़ियों से मुक्त जरूर हो गया था लेकिन देश की शासन व्यवस्था को चलाने के लिए हमारे पास अपना संविधान नहीं था। संविधान के बगैर देश को नहीं चलाया जा सकता। ऐसे में तब एक संविधान सभा का गठन किया गया और संविधान बनाया गया। इसमें निर्माण में डॉ. भीमराव अंबेडकर की सबसे अहम भूमिका रही। संविधान को बनने में 2 साल 11 महीनें 18 दिन का समय लगा। गहन विचार विमर्श, मंथन, कई बैठकों के बाद बनाए गए इस संविधान को देश में 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया और भारत को लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश के रूप में घोषित किया गया।

ये भी पढ़ें:76वें गणतंत्र दिवस के लिए सरल निबंध, पहला ईनाम आपको ही मिलेगा

गणतन्त्र दिवस का मुख्य समारोह दिल्ली में होता है। यहाँ एक भव्य परेड निकाली जाती है । कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति स्थल, जल और वायु सेना से अभिनन्दन ग्रहण करते हैं। इसके बाद एक शोभा-यात्रा निकाली जाती है। लाखों दर्शक एक टक उस रंग-बिरंगी विविधतापूर्ण शोभायात्रा का आलोकन करते हैं। सैनिकों के पीछे नवीन शस्त्रास्त्रों युक्त तोप गाड़ियां, टैंक आदि होते हैं। सैनिकों को कदम से कदम मिलाकर चलते हुए देखकर दर्शक मुग्ध हो जाते हैं।

गणतन्त्र दिवस समारोह का समापन हवाई जहाजों के द्वारा आकाश में मनोरम उड़ान करके होता है। सम्पूर्ण कार्यक्रम को टेलीविजन और रेडियो द्वारा प्रसारित किया जाता है, जिसे सारा राष्ट्र देखता है। न केवल राजधानी में, बल्कि पूरे देश की राजधानियों में भी इसी प्रकार के आयोजन होते हैं। रात्रि में सरकारी भवनों पर प्रकाश व्यवस्था की जाती है। यह पर्व प्रति वर्ष हमें सजग रहने को प्रेरित करता है। इस वर्ष गणतंत्र दिवस के समारोह के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो होंगे।

देश के 76वें गणतंत्र दिवस के दिन हम सभी भारतवासियों को भारत की तरक्की और खुशहाली की कामना करनी चाहिए। इसके साथ ही हमें प्रण लेना चाहिए कि हम भारत के विकास और उन्नति में अपना योगदान देंगे। साथ ही हम सब मिलकर भारत को सफलता की ऊँचाइयों पर पहुंचाएंगे।

इसी के साथ में अपने भाषण का समापन करना चाहूंगा। जय हिंद... जय भारत!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें