Republic Day Essay in Hindi: 76वें गणतंत्र दिवस के लिए सरल निबंध, पहला ईनाम आपको ही मिलेगा
Republic Day 26 January 2025 Essay: गणतंत्र दिवस मनाने के लिए स्कूलों में कई प्रतियोगिताएं होती हैं जैसे लेख, भाषण, निबंध। अगर आप भी किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं तो नीचे लिए निबंध से उदाहरण ले सकते हैं। पहला ईनाम आपको ही मिलेगा।

Republic Day 26 January 2025 Essay, Speech, Poem in hindi: गणतंत्र दिवस मनाने के लिए स्कूलों में कई प्रतियोगिताएं होती हैं जैसे लेख, भाषण, निबंध, ड्रॉइंग, पोस्टर मेकिंग वगैरह। अगर आप भी इस तरह की किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं तो नीचे लिए निबंध से उदाहरण ले सकते हैं। पहला ईनाम आपको ही मिलेगा।
गणतंत्र दिवस, हमारे देश का राष्ट्रीय पर्व है। इसे हर वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को भारत के संविधान का निर्माण किया गया था। इसके निर्माता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर थे। हमारे देश को स्वतंत्रता 15 अगस्त 1947 में मिल गई थी, लेकिन हमारा देश पूर्ण रूप से गणराज्य 26 जनवरी 1950 को बना था। 26 जनवरी 1950 को भारत में जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों का शासन आरंभ हुआ और संसद ने कार्य शुरू किया। उस दिन से प्रतिवर्ष यह उत्सव पूरे देश में अत्यंत धूमधाम से मनाया जाता है।
गणतन्त्र दिवस का मुख्य समारोह दिल्ली में होता है। यहाँ एक भव्य परेड निकाली जाती है । कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति स्थल, जल और वायु सेना से अभिनन्दन ग्रहण करते हैं। इसके बाद एक शोभा-यात्रा निकाली जाती है। लाखों दर्शक एक टक उस रंग-बिरंगी विविधतापूर्ण शोभायात्रा का आलोकन करते हैं। सैनिकों के पीछे नवीन शस्त्रास्त्रों युक्त तोप गाड़ियां, टैंक आदि होते हैं। सैनिकों को कदम से कदम मिलाकर चलते हुए देखकर दर्शक मुग्ध हो जाते हैं।
सैनिकों के पीछे भारत के सभी प्रदेशों की झाँकियाँ रहती हैं। जिनमें राज्य की औद्योगिक प्रगति, कृषि उत्पादन, हस्तशिल्प, लोककलाओं सभ्यता और संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। रंग-बिरंगी वेशभूषा में लोक नर्तकों के दल दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। तत्पश्चात स्कूलों के छात्र और छात्राओं के दल, एन. सी. सी. केडेट, विभिन्न संस्थाओं के बैंड अपना प्रदर्शन करते हुए चलते हैं। कदम से कदम मिलाकर चलते हुए भारत के सैनिकों को देख कर हृदय आनन्द से पूर्ण जाता है ।
गणतन्त्र दिवस समारोह का समापन हवाई जहाजों के द्वारा आकाश में मनोरम उड़ान करके होता है। सम्पूर्ण कार्यक्रम को टेलीविजन और रेडियो द्वारा प्रसारित किया जाता है, जिसे सारा राष्ट्र देखता है। न केवल राजधानी में, बल्कि पूरे देश की राजधानियों में भी इसी प्रकार के आयोजन होते हैं। रात्रि में सरकारी भवनों पर प्रकाश व्यवस्था की जाती है। यह पर्व प्रति वर्ष हमें सजग रहने को प्रेरित करता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।