Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Budget 2025 full list of cheaper and costlier items FM nirmala sitharaman budget speech
TV, स्मार्टफोन और ये गाड़ियां होंगी सस्ती, किन चीजों की बढ़ेगी महंगाई; पूरी लिस्ट
- Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी को बजट भाषण पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में किसानों से लेकर महिलाओं तक के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कई चीजों पर टैक्स घटाने का ऐलान किया है।
Varsha Pathak लाइव हिन्दुस्तानSat, 1 Feb 2025 12:36 PM

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी को बजट भाषण पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में किसानों से लेकर महिलाओं तक के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कई चीजों पर टैक्स घटाने का ऐलान किया है। इससे उनकी कीमतें कम होंगी। वहीं, कुछ पर टैक्स बढ़ सकता है, जिससे कि वे महंगी हो जाएंगी। आइए जानते हैं आम लोगों के लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा...
क्या हुआ सस्ता
- कोबाल्ट, लीथियम, आयन बैटरी के कचरे और जिंक पर प्राथमिक आयात शुल्क हटाया गया।
- 36 जीवन रक्षक दवाओं को आयात शुल्क पर छूट। कैंसर और दुर्लभ बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं सस्ती होंगी।
- 6 जीवनरक्षक दवाओं पर आयात शुल्क पांच प्रतिशत कम।
- ईवी बैटरियां सस्ती होंगी
- इलेक्ट्रिक कार
- कपड़े का सामान
- जूते
- बेल्ट
- पर्स
- लेदर जैकेट
- स्मार्टफोन और स्मार्ट एलईडी टीवी
- कैरियर-ग्रेड ईथरनेट स्विच।
- जहाजों के निर्माण के लिए कच्चे माल पर मूल सीमा शुल्क से छूट दी गई।
क्या हुआ महंगा
- फ्लैट पैनल डिस्प्ले।
- बुना हुआ कपड़ा।
बजट जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।