Hindi Newsबिहार न्यूज़woman beaten by dabangs when she was distributing milk for chatth puja in bihar

छठ के लिए दूध बांटते वक्त डंडे से पीटा और गोली चलाई, महिला ने दबंगों पर लगाया आरोप

पीड़ित रानी देवी ने कहा है कि वह छठ व्रतियों के बीच दूध का वितरण कर रही थीं। इसी दौरान बुलंद पासवान, रंजन पासवान एवं उनके अन्य साथियों के द्वारा वहां पर सिगरेट पिया जा रहा था। छठ की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इसका विरोध किया।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, लखीसरायThu, 7 Nov 2024 01:17 PM
share Share
Follow Us on
छठ के लिए दूध बांटते वक्त डंडे से पीटा और गोली चलाई, महिला ने दबंगों पर लगाया आरोप

बिहार के लखीसराय में एक महिला के साथ हुई मारपीट में अब वहां गोली चलाए जाने की बात भी सामने आ रही है। बड़हिया प्रखंड के खुटहा पूर्वी पंचायत स्थित कल्याणपुर में बुधवार की देर शाम हुए विवाद और मारपीट में एक महिला के जख्मी होने तथा गोली चलने की भी जानकारी प्रकाश में आई है। मारपीट में जख्मी महिला की पहचान स्थानीय निवासी शत्रुघ्न पासवान की पत्नी रानी देवी के रूप में हुई। जिनका इलाज बड़हिया रेफरल अस्पताल में कराया गया है।

इस संबंध में पीड़िता रानी देवी एवं दूसरे पक्ष में शामिल बुलंद पासवान के द्वारा भी थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। जानकारी अनुसार मामला दबंगई का है। पीड़ित रानी देवी ने कहा है कि वह छठ व्रतियों के बीच दूध का वितरण कर रही थीं। इसी दौरान बुलंद पासवान, रंजन पासवान एवं उनके अन्य साथियों के द्वारा वहां पर सिगरेट पिया जा रहा था। छठ की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इसका विरोध किया।

महिला का आरोप है कि इसके बाद लाठी-डंडे और रॉड से वार के साथ फायरिंग करते हुए उनके और उनके परिवार के साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट किया गया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस बल को मौका-ए-वारदात से तीन गोलियों का खोखा भी मिला है। पीड़ित रानी देवी का आरोप है कि उनके ऊपर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई। सौभाग्य रहा कि गोली उनके शरीर में नहीं लगी। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया की प्राप्त हुए आवेदन को लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें