Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Will Upendra Kushwaha and Jagdanand Singh be made out of their parties BJP spokesperson Nikhil Anand claims secret deal between RJD-JDU

उपेंद्र कुशवाहा और जगदानंद सिंह से निकाले जाएंगे? BJP प्रवक्ता निखिल आनंद का दावा, RJD-JDU के बीच सीक्रेट डील

राजद और जदयू के बीच एक सीक्रेट डील हुई है जिसमें जेडीयू से उपेंद्र कुशवाहा को और राजद से जगदानंद सिंह को बाहर करना शामिल है।  बीजेपी प्रवक्ता ने तंज कसा  कि जगदा बाबू तो फिलहाल बाहर जाते जाते टिक गए

Sudhir Kumar लाइव हिंदुस्तान, पटनाTue, 31 Jan 2023 10:30 AM
share Share

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बीच सियासी घमासान चरम पर है। इस बीच बीजेपी ने आरजेडी और जेडीयू के बीच एक बड़े सीक्रेट डील का दावा किया है। बीजेपी ने कहा है कि कुशवाहा जल्द ही पार्टी से निकाले जाएंगे। बीजेपी का यह भी दावा है राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह नीतीश कुमार की आंखों में खटक रहे हैं। उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है 

भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने अपने टि्वटर हैंडल पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा जितना डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की आंखों में खटकते हैं उतना ही सीएम नीतीश कुमार की आंखों में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह  खटकते हैं। 

यह भी पढ़ें- बिहार में फिर जंगलराज! आरा में डबल मर्डर और पटना में डीजीपी ऑफिस के पास हत्या पर बीजेपी ने नीतीश पर साधा निशाना

इन परिस्थितियों में राजद और जदयू के बीच एक सीक्रेट डील हुई है जिसमें जेडीयू से उपेंद्र कुशवाहा को और राजद से जगदानंद सिंह को बाहर करना शामिल है।  बीजेपी प्रवक्ता ने तंज कसा  कि जगदा बाबू तो फिलहाल बाहर जाते जाते टिक गए, देखना है कि उपेंद्र जी का क्या होता है!

दरअसल, जगदानंद सिंह के बेटे पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने जिस तरह से नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है उससे सीएम आहत है। उनकी नाराजगी इस बात को लेकर भी है सुधाकर सिंह के पिता जगदानंद सिंह भी बेटे के साथ हैं। सुधाकर सिंह ने जब मंत्री पद से इस्तीफा दिया था तब जगदानंद सिंह खुलकर बेटे के समर्थन में आ गए थे और उन्होंने 1 महीने से ज्यादा समय तक राजद से दूरी बना ली थी।  हालांकि बेटे सुधाकर सिंह के पक्ष में जगदानंद सिंह ने कुछ नहीं बोला था।  लेकिन, नीतीश कुमार सियासत के माहिर खिलाड़ी हैं।  उन्होंने अंदर की बातों को परख लिया।  इसलिए नीतीश कुमार की आंखों में जगदानंद सिंह खटक रहे हैं।

दूसरी और उपेंद्र कुशवाहा ने सुधाकर सिंह के बयान को नीतीश कुमार का अपमान मानते हुए उन्हें हटाने की मांग की। उपेंद्र कुशवाहा ने बार-बार तेजस्वी यादव पर दबाव बनाया कि सुधाकर सिंह  पर राजद कार्रवाई करे।  लालू यादव की बीमारी और सिंगापुर में होने का बहाना बनाकर तेजस्वी यादव  इस मामले को डिप्लोमेटिक तरीके से अब तक  हैंडल कर कर रहे हैं।  लेकिन उपेंद्र कुशवाहा का  रवैया तेजस्वी यादव की आंखों में खटक रहा है।

नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा की आपस में ही भिड़ंत हो गई है।  तो तेजस्वी के लिए उपेंद्र कुशवाहा से बदला लेने का एक अच्छा मौका है।  बीजेपी प्रवक्ता ने कहां है कि आरजेडी और जेडीयू के बीच हुई सीक्रेट डील कभी भी अमल में लाई जा सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें