Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Tejashwi MLA Sudhakar lashed out at Nitish said he run the government for Goons corrupt and officers should be banned

नीतीश पर बरसे तेजस्वी के MLA, कहा- गुंडों, भ्रष्टाचारियों और अफसरों के लिए सरकार चलाते हैं, उन पर बैन लगना चाहिए

सुधाकर सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में जो कहा उससे पूरा जदयू बौखला जाएगा। सुधाकर सिंह के बयान पर भले ही कोई प्रतिक्रिया दे या ना दे, लेकिन जदयू में अंदर से खलबली मच जाएगी।

Sudhir Kumar लाइव हिंदुस्तान, कैमूरThu, 16 Feb 2023 08:39 AM
share Share

बिहार के पूर्व कृषि मंत्री और आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह नीतीश कुमार के खिलाफ बोलने के कारण अपना मंत्री पद गंवा चुके हैं।  उनकी पार्टी भी उनके खिलाफ शो कॉज नोटिस जारी कर चुकी है।  इसके बावजूद सुधाकर सिंह के तेवर नरम नहीं पड़ रहे।  पूर्व कृषि मंत्री और आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह ने ऐसा बयान दिया है जिससे नीतीश कुमार तिलमिला जाएंगे।  सुधाकर सिंह का ताजा बयान बिहार में सियासी भूचाल लाने वाला है। 

कैमूर में सुधाकर सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में जो कहा उससे पूरा जदयू बौखला जाएगा।  सुधाकर सिंह के बयान पर भले ही कोई प्रतिक्रिया दे या ना दे, लेकिन जदयू में अंदर से खलबली मच जाएगी।  सुधाकर सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार गुंडों और अपराधियों के लिए सरकार चलाते हैं।  राज्य के किसानों और मजदूरों की उन्हें कोई चिंता नहीं है।  सीएम के रूप में नीतीश कुमार हमेशा अफसरों की चिंता करते हैं और उन्हीं के लिए काम करते हैं। 

यह भी पढ़ें- सुधाकर सिंह और राकेश टिकैत एक मंच पर आएंगे, कैमूर में 25 और 26 फरवरी को किसान महापंचायत

मीडिया से बातचीत करते हुए सुधाकर सिंह इतने पर ही नहीं रुके।  बगैर किसी सवाल के एक सांस में वह अपनी बात कहते चले गए।  उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के साथ काम करते हुए मेरा अनुभव बहुत खराब रहा।  यह सबको मालूम है कि नीतीश कुमार पिछले दरवाजे से राजनीति चलाते हैं।  ऐसे लोग कभी चुनाव जीत कर नहीं आते और सीधे सत्ता में पहुंच जाते हैं।  ऐसे लोगों को राजनीति में प्रतिबंधित कर देना चाहिए।

सुधाकर सिंह बुधवार को कैमूर गए थे। किसानों से मिलने के लिए वह रामपुर प्रखंड के अकोढ़ी गांव पहुंचे। कैमूर  जिले के 5 प्रखंडों से होकर भारतमाला एक्सप्रेस वे गुजरने वाली है। उसके लिए किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया जा रहा। सरकार से मिल रहे मुआवजे पर किसान सरकार से काफी नाराज हैं। इसी मामले में सुधाकर सिंह किसानों से मिलने कैमूर गए। वहीं पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने नीतीश कुमार पर फिर हमलों और आरोपों की बौछाड़ कर दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें