पुलिस के साथ अभद्रता में 6 गिरफ्तार
बिहार में एक महिला पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की गश्ती के दौरान कुछ युवकों ने अभद्र व्यवहार किया और धक्का-मुक्की की। पुलिस ने उन्हें पकड़कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में गिरफ्तार...

परिहार। गश्त पर रहे महिला पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के उद्देश्य से कुछ लोगों ने अभद्र व्यवहार एवं धक्का मुक्की की। बाद में पुलिस बल के सहयोग से किसी तरह उन्हें पकड़ा गया। आरोपितों की पहचान धरहरवा गांव निवासी सरोज कुमार, फेकन कुमार, राजा कुमार, आशीष झा, भास्कर ठाकुर एवं सोनू कुमार झा के रूप में हुई है। घटना गुरुवार शाम की बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पुअनि पूनम कुमारी अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ गस्ती पर थी। इसी क्रम में पुलिस टीम धरहरवा बॉर्डर की तरफ जा रही थी।
सिरसिया धरहरवा पथ में एसएसबी कैंप से आगे पुलिया पर चार लड़के आपस में हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने चारों को समझाते हुए घर जाने का आग्रह किया। इस पर लड़के आक्रोशित हो गए और पुलिस वाहन को आगे से घेर कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी देने लगे। सभी मिलकर पुलिस पदाधिकारी एवं बल के साथ अभद्र व्यवहार एवं धक्का-मुक्की करने लगे। इसके बाद आरोपितों पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के उद्देश्य से पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ धक्का मुक्की एवं अभद्र व्यवहार करने का आरोप में गिरफ्तार किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।