Anurag Appointed Tripura Police Chief Led CBI Investigation Against Fugitive Nirav Modi नीरव मोदी के खिलाफ जांच करने वाले अनुराग बने त्रिपुरा के डीजीपी, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAnurag Appointed Tripura Police Chief Led CBI Investigation Against Fugitive Nirav Modi

नीरव मोदी के खिलाफ जांच करने वाले अनुराग बने त्रिपुरा के डीजीपी

त्रिपुरा पुलिस का प्रमुख नियुक्त होने वाले आईपीएस अधिकारी अनुराग ने पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में सीबीआई जांच का नेतृत्व किया था। 1994 बैच के अधिकारी अनुराग ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 18 May 2025 04:42 AM
share Share
Follow Us on
नीरव मोदी के खिलाफ जांच करने वाले अनुराग बने त्रिपुरा के डीजीपी

नई दिल्ली, एजेंसियां। पंजाब नेशनल बैंक से 13,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में शामिल भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ सीबीआई जांच का नेतृत्व करने वाले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग को शनिवार को त्रिपुरा पुलिस का प्रमुख नियुक्त किया गया। 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी अनुराग अपने कैडर राज्य में पुलिस महानिदेशक (खुफिया) के पद पर कार्यरत थे। त्रिपुरा सरकार द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि राज्यपाल ने संघ लोक सेवा आयोग के परामर्श से अनुराग को तत्काल प्रभाव से त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (पुलिस बल के प्रमुख) के पद पर नियुक्त किया है।

अधिकारियों ने कहा कि त्रिपुरा के डीजीपी का पदभार संभालने के बाद अनुराग ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा से मुलाकात की। अनुराग अपने कैडर और केंद्र दोनों में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।