भाजपाईयों ने निकाली भारत शौर्य तिरंगा यात्रा
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, निज संवाददाता। भाजपा ने शनिवार को जूनियर हाई स्कूल मैदान से भारत

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। भाजपा ने शनिवार को जूनियर हाई स्कूल मैदान से भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें समाजिक संगठन, पूर्व सैनिक शिरकत किए। यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने किया। समापन गोला बाजार में हुआ। आयोजित कार्यक्रम में विधायक अंकुर राज तिवारी, गणेश चौहान भी शामिल हुए। जिलाध्यक्ष नीतू सिंह की अगवाई में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए यह तिरंगा यात्रा एक प्रेरणास्रोत है। विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि देशभक्ति की भावना जन-जन में जागे, यही हमारा उद्देश्य है।
सेना को सलाम है। विधायक गणेश चौहान ने कहा कि भारत शौर्य तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। हमें अपने जवानों और उनके पराक्रम पर गर्व है। राष्ट्रप्रेम और बलिदान की भावना जागृत करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कार्यकर्ताओ के साथ भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को लेकर साथ चलें। पूर्व सांसद ने हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा का नेतृत्व किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकियों ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बर्बर घटना को अंजाम दिया था, जिसकी निंदा देश-दुनिया ने की थी। लेकिन आतंकवाद का पोषक पाकिस्तान व उसके आका मौन रहे। भारत के आन-मान-शान की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हमारी सरकार ने सारे प्रमाण दिए, उसके बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। फिर हमारी सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया और आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया। सौ से अधिक आतंकी मार गिराए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के गणेश पांडेय, ज्ञानेंद्र मिश्र, प्रदीप सिंह सिसौदिया, विनोद पांडेय, दीपू सिंह, सुनीता अग्रहरि, बनर्जी लाल अग्रहरि, संगीता वर्मा, उर्मिला तिवारी, किरण प्रजापति आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।