Arrest of Man for Sexual Exploitation Under False Marriage Pretense in Giridih यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsArrest of Man for Sexual Exploitation Under False Marriage Pretense in Giridih

यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह के पचंबा पुलिस ने शादी का झांसा देकर पांच साल से यौन शोषण करने के आरोपी रूपलाल दास को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने शिकायत की थी कि आरोपी ने शादी के रिश्ते को हमेशा तोड़ दिया। रूपलाल ने 07 मई...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 18 May 2025 04:40 AM
share Share
Follow Us on
यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह, प्रतिनिधि। पांच साल से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी को पचंबा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पचंबा थाना क्षेत्र के कल्याणडीह निवासी रूपलाल दास है। गिरफ्तारी के बाद शनिवार को उसे अदालत में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। बता दें कि शुक्रवार को ही पचंबा पुलिस को पीड़िता ने लिखित शिकायत की थी। इस मामले को पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने गंभीरता से लिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पचंबा पुलिस ने छापामारी की और आरोपी रूपलाल दास को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि पिछले पांच साल से आरोपी रूपलाल उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता आ रहा है और जब भी उसकी शादी का रिश्ता आता था तो उसे तुड़वा देता था। 07 मई 2025 को रूपलाल अपने मामा घर जाकर शादी कर ली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।