Tragic Accident Uncontrolled Tractor Crushes Two Bikers in Sasaram ट्रैक्टर ने दो बाइक सवारों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत , Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsTragic Accident Uncontrolled Tractor Crushes Two Bikers in Sasaram

ट्रैक्टर ने दो बाइक सवारों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

(पेज तीन की लीड)टना स्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। जिसके

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामSat, 17 May 2025 06:25 PM
share Share
Follow Us on
ट्रैक्टर ने दो बाइक सवारों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददादाता। धौडाड़ थाना क्षेत्र के तिलौथू-सासाराम पथ पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक पर सवार दो लोगों को कुचल दिया। जिससे दोनों युवकों की मौत मौके पर ही हो गई। घटना के बाद स्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जिस कारण कुछ समय के लिए उक्त पथ पर वाहनों का परिचालन बंद रहा। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। जिसके बाद सड़क से भीड़ को हटाया गया और वाहनों का परिचालन शुरू हुआ। मृतक दोनों एससी मिस्त्री बताए जा रहे हैं। जो तिलौथू क्षेत्र से काम करके वापस लौट रहे थे।

मृतक बक्सर जिला के कुढ़नी थाना के कटरिया निवासी रविन्द्र कुमार व कैमूर जिला के चैनपुर थाना के कोनहरा गांव निवासी गोपी कुमार बताया गया है। दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर तिलौथू की ओर से सासाराम लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। बताया जाता है कि चालक काफी तेजी के साथ ट्रैक्टर को चला रहा था। जबकि बाइक सवार साइड मांग रहे थे। ट्रैक्टर चालक ने अनियंत्रित होकर बाइक सवारों को कुचल दिया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंचते ही मृतक के एक मोबाइल पर उसके घर से फोन आया। जिसके बाद परिजनों को घटना की सूचना दी गई। घटना के बाद ट्रैक्टर वहीं पर पलट गया। ट्रैक्टर चालक काफी रफ्तार से ट्रैक्टर चला रहा था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।