मेन रोड में नाली निर्माण का किया गया शिलान्यास
नासरीगंज, एक संवाददाता। के गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था होगी। लोगों को समस्या से निजात मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों व अतिथियों

नासरीगंज, एक संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र की मेन रोड वार्ड 06 में नाली निर्माण का उपमुख्य पार्षद कलावती देवी और वार्ड पार्षद वीणा देवी ने मंगलवार को नारियल फोड़ कर शिलान्यास की। बताया कि केशरी मार्केट से भूतपूर्व मुख्य पार्षद पंकज कुमार के घर तक नाली निर्माण कराया जाएगा। बताया कि प्राक्कलित राशि 24 लाख 92 हजार है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाली निर्माण से घरों के गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था होगी। लोगों को समस्या से निजात मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों व अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। उपमुख्य पार्षद व वार्ड पार्षद ने कहा कि नगर पंचायत का विकास लगातार हो रहा है।
मौके पर समाजसेवी श्यामुल हक, लुकेश्वर कुमार प्रिय, अजय कुमार गुप्ता, वार्ड पार्षद संतोष कुमार, जयनाथ शर्मा, जयनंदन प्रसाद, सुभाष चौधरी, सचिन साहनी, शमशाद अहमद परसवी, अजमेरी हुसैन, मो. नन्हक, ठेकेदार विष्णु कुमार आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।