Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़पूर्णियाInauguration of 10-Day Ganapati Festival by MP Pappu Yadav in Jalalgarh

दस दिवसीय गणपति मेले का सांसद ने किया उद्घाटन

फोटो-जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के उच्च विद्यालय स्टेडियम में आयोजित 10 दिवसीय गणपति महोत्सव के अवसर पर मेले का उद्घाटन सांसद पप्पू यादव

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाSun, 8 Sep 2024 08:05 PM
share Share

जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के उच्च विद्यालय स्टेडियम में आयोजित 10 दिवसीय गणपति महोत्सव के अवसर पर मेले का उद्घाटन सांसद पप्पू यादव ने फीता काट कर किया। जलालगढ़ के एनडी रुंगटा उच्च विद्यालय में पप्पू यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि देवी-देवताओं में गणपति की पूजा सर्वप्रथम होती है। हिंदू धर्म में इनके पूजा का विशेष महत्व है। इस पर प्रखंड प्रमुख निखिल किशोर, भिखारी यादव, अंचलाधिकारी सबीहुल हसन, थानाध्यक्ष सुनील कुमार, आलोक विश्वास, पूर्व मुखिया पप्पू आदि उपस्थित थे। यहां विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण से प्रख्यात तिवारी बाबा द्वारा पूजा की जा रही है। मेले में बच्चों एवं महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें