Lalu Prasad Yadav and RJD Leaders Express Condolences Over Tragic Accident in Katihar लालू-राबड़ी सहित अन्य नेताओं ने शोक प्रकट किया, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsLalu Prasad Yadav and RJD Leaders Express Condolences Over Tragic Accident in Katihar

लालू-राबड़ी सहित अन्य नेताओं ने शोक प्रकट किया

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और अन्य नेताओं ने कटिहार के समेली प्रखंड में हुए हादसे में आठ लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। इस दुखद घटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाTue, 6 May 2025 07:11 PM
share Share
Follow Us on
लालू-राबड़ी सहित अन्य नेताओं ने शोक प्रकट किया

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राजद के अन्य नेताओं ने कटिहार के समेली प्रखंड कार्यालय के समीप शादी समारोह से लौट रहे आठ लोगों की दुर्घटना में हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। पार्टी के अन्य नेताओं में सांसद डॉ. मीसा भारती, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, डॉ. कांति सिंह, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, सांसद संजय यादव, भोला यादव, शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद ने भी शोक जताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।