Road Accident Injures Family in Putki Husband Wife and Daughter Hurt हादसे में पति-पत्नी व बेटी हुई घायल, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsRoad Accident Injures Family in Putki Husband Wife and Daughter Hurt

हादसे में पति-पत्नी व बेटी हुई घायल

पुटकी में प्रेमनगर कॉलोनी के पास एक सड़क हादसे में पति-पत्नी और उनकी पुत्री घायल हो गए। अंबुज कुंभकार अपनी पत्नी कांति और पुत्री सीमा के साथ बाइक पर थे, जब एक अन्य बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। अंबुज...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 16 May 2025 05:02 AM
share Share
Follow Us on
हादसे में पति-पत्नी व बेटी हुई घायल

पुटकी। पुटकी भागा लिंक रोड के प्रेमनगर कॉलोनी के पास सड़क हादसे में पति-पत्नी व पुत्री घायल हो गए। घटना गुरुवार दोपहर तीन बजे की है। अंबुज कुंभकार (35) बाइक से अपनी पत्नी कांति कुंभकार (30) व पुत्री सीमा ससुराल नगड़ी तेतुलमारी से बाइक से पुरुलिया जा रहे थे। पुटकी प्रेम नगर कॉलोनी के पास एक अन्य बाइक ने धक्का मार दिया। जिससे तीनों सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। अंबुज व सीमा को गंभीर चोट लगी है। पुटकी के नर्सिंग होम में प्रथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।