Heatwave and Humidity Persist in Katihar Weather Change Expected धूप की तपिश घटी, उमस बरकरार, Katihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsHeatwave and Humidity Persist in Katihar Weather Change Expected

धूप की तपिश घटी, उमस बरकरार

कटिहार में अगले दो दिनों तक गर्मी और उमस से राहत नहीं मिलेगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। पुरवा हवा 9 से 18 किमी प्रति घंटा चलेगी। रविवार से मौसम में बदलाव की संभावना...

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारFri, 16 May 2025 04:59 AM
share Share
Follow Us on
धूप की तपिश घटी, उमस बरकरार

कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले में अगले दो दिनों तक गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना नहीं है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार के अनुसार, शनिवार तक जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। इस दौरान 9 से 18 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा बहेगी, जिससे गर्मी और उमस का असर बना रहेगा। आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, रविवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 70 से 80 प्रतिशत बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी से लेकर मध्यम बारिश की संभावना है।

इस बदलाव से तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है, जिससे किसानों और आम लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। गुरुवार को जिले में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पुरवा हवा 9 से 18 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली। इस स्थिति में शनिवार तक कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन रविवार से मौसम के बदलते तेवर राहत ला सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश की वजह से तापमान में गिरावट होगी, लेकिन उमस से पूरी तरह निजात पाने के लिए अभी कुछ और इंतजार करना पड़ेगा। दिन में करीब 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। वहीं रात्रि में 17 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चलेगी। बताया कि इस दौरान तापमान में भी उतार-चढ़ाव की संभावना है। चिकित्सकों ने धूप होने पर लोगों को सावधानी के साथ घर से बाहर निकलने की अपील है। थोड़ी-थोड़ी देर पर पानी पीते रहने की सलाह दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।