Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़New bride caught talking to lover ran away with cash jewellery when husband snatched SIM card

आशिक से बात करते पकड़ी गई नई दुल्हन, पति ने सिमकार्ड छीना तो सदमा के साथ झटका भी दे गई

पीड़ित पति ने बताया कि पिछले महीने ही उसकी शादी हुई थी। नई नवेली दुल्हन को उसने अपने आशिक से फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया था। फिर उसने मोबाइल से सिम निकाल दी, तो पत्नी नाराज होकर घर से भाग गई। साथ में कैश और जेवरात भी ले गई

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, दरभंगाThu, 8 Aug 2024 03:57 PM
share Share

बिहार के दरभंगा जिले में एक महिला शादी के 20 दिन बाद ही अपने पति को धोखा देकर फरार हो गई। नवविवाहित दुल्हन अपने साथ कैश और जेवर लेकर भी गई। पीड़ित पति ने कमतौल थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पति ने बताया कि उसकी शादी पिछले महीने 12 जुलाई को ही हुई थी। शादी के बाद उसने अपनी पत्नी को फोन पर उसके आशिक से बात करते हुए पकड़ लिया था। फिर उसने मोबाइल से सिम कार्ड निकाल लिया। इससे नाराज होकर वह घर छोड़कर भाग गई।

पति ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात करीब दो बजे घर में सभी लोग सो रहे थे। तभी उसकी पत्नी चुपके से एक लाख रुपये कैश और सोने-चांदी के जेवरात लेकर घर से भाग गई। उसने कहा कि शादी के बाद कुछ दिनों तक सब ठीकठाक रहा, लेकिन बाद में उसकी पत्नी मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के भौआड़ा पुराना दुर्गा मंदिर वार्ड 35 निवासी अमन मिश्र के साथ मोबाइल पर बात करती हुई पकड़ी गई। दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था।

ये भी पढ़े:बिहार की अनोखी शादी! 70 का दूल्हा, 25 की दुल्हन, मियां-बीवी दोनों राजी

इसके बाद पति ने अपने पत्नी के मोबाइल से सिम निकाल ली। इस पर नाराज होकर पति के सो जाने के बाद पत्नी घर से फरार हो गई। पीड़ित पति ने बताया कि उसने अपनी बीवी की हर जगह खोजबीन की लेकिन कहीं पर भी उसका पता नहीं चल सका। उसने आवेदन में जिक्र किया है कि उसकी पत्नी जिसके साथ मोबाइल पर बात करती थी, उसी के पास भाग कर चले जाने की आशंका है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें