Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़bjp promises nrc in jharkhand if forms government

भाजपा ने अब झारखंड में भी NRC का किया वादा, कहा- वापस भेजे जाएंगे बांग्लादेशी

असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने कहा है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर संताल परगना क्षेत्र में एनआरसी लागू कर बांग्लादेशी घुसपैठिए को निकाल बाहर किया जाएगा।

Sudhir Jha हिन्दुस्तान, साहिबगंजFri, 20 Sep 2024 03:59 AM
share Share

असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने कहा है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर संताल परगना क्षेत्र में एनआरसी लागू कर बांग्लादेशी घुसपैठिए को निकाल बाहर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक विशेष समुदाय की आबादी इस क्षेत्र में अप्रत्याशित ढंग से बढ़ रही है, यह गंभीर चिंता विषय है। बांग्लादेशी घुसपैठिए को चिह्नित कर निकाल बाहर करना अब समय का तकाजा है।

उन्होंने गुरुवार की शाम को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अभी झारखंड में भाजपा की सरकार नहीं है। ऐसे में बांग्लादेशी घुसपैठिए पर कार्रवाई करने में कई तरह की परेशानी आएगी। जैसे ही विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी, एक-एक बांग्लादेशी घुसपैठिए को चिह्नित कर देश से निकाल बाहर किया जाएगा। उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की वादाखिलाफी आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड में बड़ा मुद्दा बनेगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले विस चुनाव में जनता से कई वादे किए थे। इनमें से एक भी वादे को उन्होंने अबतक पूरा नहीं किया है। मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए व राज्य सरकार की वादाखिलाफी राज्य में विधानसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा मुद्दा होगा।

झारखंड में सीएम का चेहरा कौन होगा? उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है, लेकिन समय आने पर बताया जाएगा। वैसे सीएम का चेहरा हर कोई है। सीएम कौन बनेगा, इसका निर्णय सही समय पर और सही जगह पर लिया जाएगा। इस समय भाजपा का काम सिर्फ जनमुद्दों को लेकर आंदोलन करना और जनता से संपर्क बनाने का है। उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन की बात लोगों की परेशानी को देखते हुए केंद्र सरकार ने कही है। इसका सभी को स्वागत करना चाहिए। चार महीना पहले लोकसभा चुनाव हुआ, अब विधानसभा चुनाव होगा। बार-बार चुनाव होने से जनता को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

हिमंता ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी हैं और उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। भाजपा के पास सर्वमान्य आदिवासी नेता बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, चंपाई सोरेन हैं। झामुमो को एक परिवार की पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा कि आदिवासी सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। पूरे प्रदेश में भाजपा को लहर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें