Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Bihars unique wedding 70 year old groom 25 year old bride husband and wife both agreed

बिहार की अनोखी शादी! 70 साल का दूल्हा, 25 साल की दुल्हन, मियां-बीवी दोनों राजी

गया जिले की एक शादी की चर्चा पूरे बिहार में है। जब 70 साल के बुजुर्ग कलीमुल्लाह नूरानी से 25 साल की रेशमा परवीन ने निकाह किया। ये शादी दोनों की मर्जी से हुई है। गांव के लोग भी इस शादी से हैरान हैं।

Sandeep लाइव हिन्दुस्तान, गयाWed, 24 July 2024 05:09 PM
share Share

बिहार की अनोखी शादी इन दिनों चर्चा में है। गया जिले में 70 साल के बुजुर्ग ने 25 साल की युवती से शादी की है। ये शादी दोनों की रजामंदी से हुई है। दूल्हा कलीमुल्लाह नूरानी और दुल्हन रेशमा परवीन बनी और बाराती गांव के लोग और गवाह मीडिया बनी। आमस प्रखंड के बैदा गांव के रहने वाले नूरानी और इस्लामनगर की रेशमा ने अपनी मर्जी से शादी की है। 

कलीमुल्लाह नूरानी की पत्नी की मौत हो गई थी। जिसके बाद से वो अकेले पड़ गए थे घरेलू काम करने में दिक्कतें हो रही थीं। नूरानी के दो बच्चे भी है। गांव के लोग भी हैरान रह गए जब रेशमा का निकाह नूरानी के साथ हुए। पूरे रीति रिवाज के साथ शादी हुई। और दोनों ही शादी से काफी खुश नजर आए। 

यह भी पढ़िए- बिहारी दूल्हा, विदेशी दुल्हन; अमन के प्यार में विवियान बनीं अर्चना, पटना में शुभ विवाह

वहीं गांव में ये शादी चर्चा का विषय बन गई है। दादा, नाना की उम्र में शादी करने की बात जिसने भी सुनी वो हैरान रह गया। ये शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से हुई है। कलीमुल्लाह ने शादी के लिए रेशमा के पिता से बात की थी। और अपने हालात बताए थे। जिसके बाद शादी की बात चली तो रेशमा भी राजी हो गई। और फिर दोनों की शादी हो गई। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें