Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Weather Update IMD Forecast Prediction of cloudy week with increase in Temperature and light rains

UP Weather: फिर बदलेगा मौसम! IMD का अनुमान- हफ्तेभर छाए रहेंगे बादल, बढ़ेगा तापमान

यूपी में लगातार बारिश की दंश झेल रहे रहे लोगों को अब राहत मिलेगी। पूरे सप्ताह अब बादल छाएंगे और तापमान में वृद्धि होगी। बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, आगरा, मेरठFri, 20 Sep 2024 03:31 AM
share Share

यूपी में लगातार बारिश की दंश झेल रहे रहे लोगों को अब राहत मिलेगी। पूरे सप्ताह अब बादल छाएंगे और तापमान में वृद्धि होगी। बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मगर, सामान्य से फिर भी सात डिग्री तापमान कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 22 डिग्री दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में आगरा के अंदर 66 एमएम बारिश हुई है। बारिश ने लोगों को घरों में कैद कर दिया था। गुरुवार की सुबह ने बादलों के साथ दस्तक दी। लेकिन, दोपहर होते-होते धूप खिलने लगी। शाम तक बादलों की आंख मिचौली का खेल जारी था।

मौसम विज्ञानियों की मानें तो इस सप्ताह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। गुरुवार को दिन का तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम होकर 28 डिग्री दर्ज हुआ है। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा है। वहीं, हवा में आदृता 96 फीसदी रही है। इसके चलते खुले में सांस लेने में भी लोगों कोदिक्कतहुईहै।

ये भी पढ़े:UP Floods: 24 घंटे में 23 सेमी बढ़ीं गंगा, पांडु नदी में भी उफान; कहीं बाढ़ तो कह

रिकार्ड : बुधवार सुबह से रात तक 54.8 मिमी बरसा पानी
बुधवार को सुबह से रात तक हुई बारिश के बाद गुरुवार को मौसम साफ हो गया। दिनभर में छुटपुट बादल-धूप की आंखमिचौली के बीच कुछेक हिस्सों में बौछारें गिरीं। आज से मौसम पूरी तरह से शुष्क एवं साफ हो जाएगा। यह दौर अगले चार से पांच दिनों तक जारी रहने के आसार हैं। जल्द ही पछुआ हवा दस्तक देने जा रही है। पछुआ चलते ही उमस से राहत मिलेगी और सुबह-शाम मौसम सुहावना हो जाएगा। बुधवार को 54.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

13 साल में तीसरी सबसे ज्यादा बारिश
सितंबर 2024 में बारिश ने 13 वर्षों में तीसरी सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड बनाया है। हालांकि अभी सितंबर पूरा होने में दस दिन बाकी हैं। इस अवधि में बारिश होने से यह आंकड़े बदल जाएंगे। मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर तक 264.4 मिमी बारिश हो चुकी है। 2018 में सितंबर में 265 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। ऐसे में दूसरी सर्वाधिक बारिश से इस साल की बारिश मात्र 0.6 मिमी पीछे है। 13 वर्षों में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड 2021 में274.7मिमीहै।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें