मुशहरी में किसान मजदूर सभा का धरना-प्रदर्शन शुरू
मुशहरी, हिसं में अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा ने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया। सभा के नेता ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में, प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ और सीओ से बातचीत की, लेकिन वार्ता विफल...

मुशहरी, हिसं। अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा की मुशहरी प्रखंड कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को मुशहरी अंचल सह प्रखंड कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू हुआ। इसकी अध्यक्षता सभा के नेता ओम प्रकाश सिंह ने की। इस दौरान छह सूत्री मांगों को लेकर पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ चंदन कुमार और सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला से बात की। पार्टी नेताओं ने कहा कि वार्ता विफल रही। धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। मौके पर मुखिया उदय चौधरी, अनुकूल कुमार, सकलदेव सहनी, हीरा साह, लखिंद्र राय, परमानंद पाठक, सुमंत झा आदि थे। सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की गई है।
उनकी मांगों की जानकारी डीएम को दी जाएगी। मामला न्यायालय में लंबित है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।