Heatwave Continues in Munger with Temperature Reaching 41 C मुंगेर वासियों को तेज धूप, गर्मी एवं लू से नहीं मिल रही राहत, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsHeatwave Continues in Munger with Temperature Reaching 41 C

मुंगेर वासियों को तेज धूप, गर्मी एवं लू से नहीं मिल रही राहत

लकान रहे। यह स्थिति लगभग 4:00 बजे अपराह्न तक बनी रही। वैसे गर्मी से तो लोगों को शाम के बाद भी राहत मिलती नजर नहीं आई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरFri, 16 May 2025 03:32 AM
share Share
Follow Us on
मुंगेर वासियों को तेज धूप, गर्मी एवं लू से नहीं मिल रही राहत

मुंगेर, एक संवाददाता मुंगेर में तेज धूप एवं गर्मी के साथ लू का प्रकोप पिछले कई दिनों से जारी है और और लोगों को इससे राहत नहीं मिल रही है। गुरुवार को भी सुबह से ही तेज धूप एवं गर्म हवा ने तपाना एवं झुलसना शुरू किया। वहीं, दोपहर में लू के चलने से लोग हलकान रहे। यह स्थिति लगभग 4:00 बजे अपराह्न तक बनी रही। वैसे गर्मी से तो लोगों को शाम के बाद भी राहत मिलती नजर नहीं आई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को मुंगेर के अधिकतम तापमान में पिछले दिनों की तुलना में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और वह 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

जबकि, न्यूनतम तापमान पूर्व की भांति 28 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर बना रहा। वहीं, दिन भर आसमान लगभग साफ रहा और हल्की उत्तरी पूर्वी हवा चलती रही जिसकी अधिकतम गति 8 किमी प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के अनुसार आज भी मुंगेर के मौसम में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि एवं हवा की दिशा में परिवर्तन को छोड़कर कोई बदलाव की संभावना नहीं है। आज मुंगेर का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि, अधिकतम 8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली हल्की पूर्वी हवा के चलने की संभावना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।