Hindi Newsबिहार न्यूज़MP MLA Court Patna rejects bail plea of ex MLA Anant Singh in Mokama shoot out case

बाहुबली को झटका; अभी जेल में ही रहेंगे अनंत सिंह, एमपी एमएलए कोर्ट ने जमानत याचिका किया खारिज

  • पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। मोकामा फायरिंग से जुड़े दो मामलों में उनकी जमानत याचिका को रद्द कर दिया गया है। अभी उन्हें जेल में ही रहना पड़ेगा।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटनाThu, 6 Feb 2025 12:26 PM
share Share
Follow Us on
बाहुबली को झटका; अभी जेल में ही रहेंगे अनंत सिंह, एमपी एमएलए कोर्ट ने जमानत याचिका किया खारिज

मोकामा फायरिंग मामले में नामजद छोटे सरकार के नाम से चर्चित पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया है। दो मामलों में उनकी ओर से दायर बेल पेटीशन को कोर्ट ने निरस्त कर दिया है। अभी उन्हें बेऊर जेल में ही रहना पड़ेगा। अनंत सिंह और उनके समर्थकों के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज किए गए थे। कोर्ट ने दोनों मामलों में पूर्व विधायक को बेल ग्रांट नहीं किया। बुधवार को जमानत पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। अनंत सिंह की ओर से ऊपरी अदालत में अपील दायर की जा सकती है।

इस मामले में बुधवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। मोकामा क पंचमहला थाना क्षेत्र में 22 जनवरी को हुई गोलीबारी मामले में अनंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद उन्होंने सरेंडर कर दिया था। इसे लेकर पिछली सुनवाई में कोर्ट ने केस डायरी की मांग की थी। इस मामले में अनंत सिंह ने 24 जनवरी को बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। उसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया था। जमानत पर हो रही सुनवाई के दौरान कोर्ट में बड़ी संख्या में उनके समर्थक जुटे रहे।

ये भी पढ़ें:अनंत सिंह जेल में ही रहेंगे या बेल मिलेगी?एमपी-एमएलए कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

बताते चलें कि 22 जनवरी को मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव में अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच गोलीबारी हुई थी। दोनों पक्षों की ओर से की गयी फायरिंग में दर्जनों राउंड गोली चलाने का दावा किया गया। घटना के दूसरे दिन सोनू सिंह और एक अनंत सिंह समर्थक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

ये भी पढ़ें:अनंत सिंह जेल में थे, पुलिस ने घर पर बताया; 35 मिनट में बनवाई बैलिस्टिक रिपोर्ट

हालांकि सोनु सिंह के पिता प्रमोद सिंह ने कहा था कि उन्होंने बेटे को खुद से पुलिस के हवाले कर दिया। उसके बाद अनंत सिंह की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबाव बढ़ाने लगी। उसी दिन अनंत सिंह ने उसी दिन कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इस कांड में कुल चार प्राथमिकी दर्ज कराए गए हैं। अनंत सिंह दो मामलों में आरोपित हैं।

ये भी पढ़ें:अनंत सिंह के समर्थकों संग फायरिंग में आरोपी मोनू की तलाश जारी, पुलिस की रेड
ये भी पढ़ें:कोई गोली चलाएगा, तो... मोकामा गोलीकांड पर अशोक चौधरी ने अनंत सिंह का किया बचाव
ये भी पढ़ें:पूरी दाल ही काली है; अनंत सिंह फायरिंग पर नीतीश पर बरसीं मीसा भारती
अगला लेखऐप पर पढ़ें