हरसद्धिि पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 21 गिरफ्तार, एयरगन और देसी शराब बरामद
हरसद्धि पुलिस ने शुक्रवार रात को विशेष अभियान के तहत 21 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारियों में बी एन एस एस की धारा 109 और 126 के तहत आरोपी शामिल हैं। चर्चित शराब कांड में संलप्ति पाए गए 3 आरोपियों...

हरसद्धिि (निज संवाददाता) पुलिस ने हाल ही में चलाए गए विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की रात कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई।जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सन्हिा बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में 3 लोगों को बी एन एस एस की धारा 109 के तहत, 2 को धारा 126 के तहत गिरफ्तार किया गया है। वहीं, चर्चित शराब कांड में संलप्ति पाए गए 3 आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है।इसके अतिरक्ति, न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के तहत 13 वांछित अभियुक्तों को भी दबोचा गया है, जिनकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।विशेष
अभियान के दौरान पुलिस ने एक एयर गन बरामद किया है, जो किसी आपराधिक गतिविधि में प्रयुक्त की जा सकती थी। साथ ही 2 लीटर देसी शराब भी ज़ब्त की गई है, जो अवैध रूप से बनाई और बेची जा रही थी।थाना अध्यक्ष ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी दल में अपर थाना अध्यक्ष मनीष राज एस आई शिखा कुमारी, एस आई सीमा कुमारी, एस आई विभा भारती राजेश कुमार अनिल सिंह इत्यादि पुलिस बल शामिल थे,
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।