World Museum Day Free Entry to Lakhisarai Museum for All Visitors विश्व संग्रहालय दिवस पर संग्रहालय में निःशुल्क इंट्री, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsWorld Museum Day Free Entry to Lakhisarai Museum for All Visitors

विश्व संग्रहालय दिवस पर संग्रहालय में निःशुल्क इंट्री

विश्व संग्रहालय दिवस पर संग्रहालय में निःशुल्क इंट्री

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायSun, 18 May 2025 06:10 AM
share Share
Follow Us on
विश्व संग्रहालय दिवस पर संग्रहालय में निःशुल्क इंट्री

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से एक विशेष पहल की गई है। डीएम मिथिलेश मिश्र के निर्देशानुसार बालगुदर के पास संग्रहालय प्रातः 10 बजे से संध्या 6 बजे तक सभी दर्शकों के लिए निःशुल्क खुला रहेगा। इस अवसर पर आम जनता, शोधार्थियों, विद्यार्थियों और इतिहास प्रेमियों को संग्रहालय की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को देखने और समझने का सुनहरा अवसर मिलेगा। विश्व संग्रहालय दिवस हर साल 18 मई को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य समाज में संग्रहालयों की भूमिका और ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। संग्रहालय जिले की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक धरोहर को संजोए हुए है।

यह बिहार का दूसरा सबसे बड़ा संग्रहालय है तथा एक विशिष्ट स्थान रखता है। यहाँ प्रदर्शित प्रमुख वस्तुओं में सिक्कों का संग्रह, स्थानीय हस्तशिल्प तथा अन्य ऐतिहासिक धरोहर शामिल हैं। साथ ही प्राचीन मूर्तियां एवं शिलालेख भी हैं जिनमें गुप्तकालीन और पालवंश की कलाकृतियां विशेष स्थान रखती हैं। डीएम ने कहा कि संग्रहालय हमारी सभ्यता और संस्कृति के प्रतीक हैं। संग्रहालय जिले की गौरवशाली विरासत को दर्शाता है। हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग, विशेषकर युवा पीढ़ी, यहां आकर अपने इतिहास से जुड़ें। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाने और संग्रहालय का भ्रमण करने का आग्रह किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।