Married woman killed as she did not get 5 lakhs in dowry husband and in laws absconded after burning the body दहेज में नहीं मिले 5 लाख तो विवाहिता को मार डाला; अंधेरे में शव जलाकर पति, सास-ससुर सब फरार, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMarried woman killed as she did not get 5 lakhs in dowry husband and in laws absconded after burning the body

दहेज में नहीं मिले 5 लाख तो विवाहिता को मार डाला; अंधेरे में शव जलाकर पति, सास-ससुर सब फरार

पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले ससुराली प्रियंका से कहने लगे कि बंटी बिजनेस करेगा। इसलिए तुम अपने पिता से कहो कि वो पांच लाख रूपए दें। मेरी बेटी ने जब असमर्थता जताई तो इन लोगों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। शुक्रवार की रात प्रियंका की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए अंधेरे में ही शव को जला दिया।

sandeep लाइव हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, कुर्साकांटा/ अररियाSat, 17 May 2025 04:23 PM
share Share
Follow Us on
दहेज में नहीं मिले 5 लाख तो विवाहिता को मार डाला; अंधेरे में शव जलाकर पति, सास-ससुर सब फरार

अररिया जिले के कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के कमलदाहा वार्ड- 8 में शुक्रवार की देर रात दहेज लोभी ससुरालियों ने 24 वर्षीया विवाहिता ही पहले हत्या की, फिर साक्ष्य मिटाने के लिए अंधेरे में ही शव को जला दिया। इसके बाद मृतका के डेढ़ वर्षीया बच्ची के साथ परिजन फरार हो गये। मृतका प्रियंका बंटी यादव की पत्नी थी। प्रियंका का मायके अररिया नगर थाना क्षेत्र के गैयारी वार्ड-15 है। वो गैयारी के मुन्ना कुमार यादव की बेटी थी।

इधर सूचना पर देर रात ही पुलिस दलबल के साथ कमलदाहा घटना स्थल पर पहुंची, तो वहां से न तो शव बरामद हुआ और न कोई परिजन मिले। केवल शव के जलाने के अवशेष मिले। प्रियंका की डेढ़ वर्षीय बेटी भी लापता थी। आशंका है कि बच्ची को लेकर परिजन फरार हुए हैं। इधर मृतका के पिता ने दामाद बंटी यादव सहित सात लोगों के खिलाफ कुर्साकांटा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। नामजदों में बंटी यादव के अलावा मृतका के ससुर दिलीप यादव, सास मंजू देवी, देवर नितेश यादव, मनोज यादव, राजू यादव, बंटी का मामा दिलीप यादव शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:जमीन के लिए हैवान बना बेटा, पत्नी के साथ मिलकर मां को दी दर्दनाक मौत
ये भी पढ़ें:पत्नी को छोड़ा, जीजा ने साली से शादी कर ली; फिर मां ने ही बेटी पर चलवा दी गोली

मृतका के पिता ने बताया कि वर्ष 2022 में उसने अपनी बेटी प्रियंका की शादी कमलदाहा निवासी दिलीप यादव के बेटे बंटी यादव के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से की थी। शादी में चार से पांच लाख का सामान उपहार स्वरूप दिया था। इस बीच प्रियंका ने एक बेटी को जन्म दिया। उनकी बेटी ससुराल में रह रही थी। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे ससुराल वालों का व्यवहार बदलने लगा। इस बीच ससुराल वाले खासकर ससुर दिलीप यादव और पति बंटी यादव मायके से फ्रीज और सिलाई मशीन के लिए उनकी बेटी पर दवाब डालने लगे।

प्रियंका के पिता मुन्ना कुमार यादव ने बताया कि बेटी का मान-सम्मान बचाने के लिए उसने लोन पर किसी तरह फ्रीज और सिलाई मशीन दिया। इसके बावजूद ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला। बात-बात पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। मुन्ना ने बताया कि 15-20 दिन पहले ससुराली प्रियंका से कहने लगे कि बंटी बिजनेस करेगा। इसलिए तुम अपने पिता से कहो कि वो पांच लाख रूपए दें। मेरी बेटी ने जब असमर्थता जताई तो इन लोगों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़ित पिता ने बताया कि शुक्रवार की रात इन लोगों ने मिलकर प्रियंका की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए रात के अंधेरे में ही शव को जला दिया।

ये भी पढ़ें:घर में लगी आग में जिंदा जल गए पति-पत्नी, बिहार के समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा
ये भी पढ़ें:रील्स बना Instagram पर पोस्ट करने से खफा था पति, पत्नी की हत्या करने का लगा आरोप

घटना की जानकारी मिली तो वो दौड़े-दौड़े पहुंचे तो न बेटी और न नतिनी मिली और न ही परिजन। जानकारी मिली कि बेटी को रात को रात में जला दिया गया था। नतिनी को लेकर परिजन रात में ही फरार हो गये। इधर कुर्साकांटा थानेदार अभिषेक कुमार ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। नामजदों की गिरफ्तारी के साथ-साथ मामले का उद्भेदन भी कर लिया जाएगा।