Unseasonal Rain Causes Damage to Maize Crops and Urban Flooding in Araria तेज हवा मेघ गर्जन के साथ हुई बारिश, घंटो गायब रही बिजली, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsUnseasonal Rain Causes Damage to Maize Crops and Urban Flooding in Araria

तेज हवा मेघ गर्जन के साथ हुई बारिश, घंटो गायब रही बिजली

बेमौसम बारिश ने अररिया में खेतों में रखे मक्का फसल को भींगने से किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश के कारण शहर में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSun, 18 May 2025 03:19 AM
share Share
Follow Us on
तेज हवा मेघ गर्जन के साथ हुई बारिश, घंटो गायब रही बिजली

बेमौसम बारिश से खेत और खलिहानों में रखे मक्का फसल भींगने से किसानों की बढ़ी परेशानी बारिश के बाद शहर जल जमाव से बढ़ी परेशानी, झील में तब्दील हुआ शहर की सड़कें अररिया, निज प्रतिनिधि मौसम के बदले में मिजाज के बीच शुक्रवार की देर शाम जोरदार बरिश हुई। बारिश के कारण शहर से लेकर गांव तक सड़कों पर जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। तेज हवा के साथ हुई बे मौसम बारिश से एक तरफ जहां मक्का फसल को नुकसान पहुंचा है वहीं दूसरी ओर कई जगहों पर ग्रामीण क्षेत्रों मे लोगों के तीन के छप्पर उड़ गए। मेघ गर्जन के साथ तेज हवा और बारिश के चलते जिले के अलग-अलग इलाकों में घंटे विद्युत आपूर्ति सेवा बाधित रही।

इसी के साथ तापमान के पारा में भी गिरावट आई है। बारिश होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शनिवार को जिले के अधिकतम तापमान का पारा 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई जबकि न्यूनतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस रही। इसके अलावा शनिवार की सुबह में भी जिले के अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई। इस दौरान मौसम सुहाना बना रहा। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग का मानना है कि जिले में अगले तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना बनी रहेगी। बताते चले कि जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला बदला सा है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहते थे। शुक्रवार को भी दिन भर आसमान में बदलते घुमड़ते रहे। इस बीच शुक्रवार की देर शाम तेज हवा और मेघ गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गई। वहीं बारिश के बाद जिला मुख्यालय समेत जिले के अलग-अलग इलाकों में विद्युत आपूर्ति सेवा ठप हो गई। बारिश के कारण खेत और खलिहानों में तैयार मक्का फसल भींग जाने से किसानों की परेशानी बढ़ गई। तेज हवा के साथ बारिश के कारण खेत-खलिहान में उपजे फसल के नुकसान होने से किसानों का कलेजा फट रहा है। खासकर मक्का की फसल और आम के टिकाले को अधिक नुकसान होने की आशंका है। तेज हवा से आम की फसलों को अधिक नुकसान हुआ है। इससे पहले भी आई तेज आंधी में आम के टिकोले गिरे थे। लेकिनआंधी पानी आने से फिर से आम की फसलों को नुकसान पहुंचा है। तेज हवा और पानी के कारण कई इलाके में बिजली आपूर्ति फिर से ठप हो गयी है। बारिश से आम जनजीवन को राहत मिली, वहीं किसानों की परेशानी बढ़ गई है। मक्का तोड़कर खेत व खलिहान में रखे फसल भींग गए। काट कर खेत व खलिहान में रखे फसलों को अधिक नुकसान हुआ है। बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली है लेकिन बारिश से लोगों की मुश्किलों बढ़ गयी है। थोड़ी देर की बारिश में ही शहर की सड़कों पर पानी जमा हो गया। सड़क कीचड़मय हो गया, जिसके कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। शहर के बस स्टैंड समेत अन्य इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो जाने के कारण राहगीरों को आवाजाही करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड की सड़क झील में तब्दील हो गया। वहीं शहर के महादेव चौक से आश्रम चौक जाने वाली सड़क समेत अन्य गली मोहल्ले की सड़कों पर जल जमाव से शहर वासियों की परेशानी बढ़ गई। वहीं दूसरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज हवा के साथ बारिश से नुकसान की सूचना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।