कांग्रेस ने छात्रों के बीच किया शिक्षा न्याय संवाद
राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत कांग्रेस ने छात्रों के बीच शिक्षा न्याय संवाद किया

लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के नया बाजार आदर्श नगर स्थित शिक्षण संस्थान में गुरुवार को जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश के अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी के जिला इकाई ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत छात्रों के बीच शिक्षा न्याय संवाद किया। जिसमें छात्र-छात्राओं के बीच शिक्षा, नौकरी व भागीदारी पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार को पूरे बिहार में राहुल गांधी के द्वारा बिहार में शिक्षा, न्याय संवाद कार्यक्रम का आगाज किया गया है। पहलगाम हमले में आतंकियों के हाथों मारे गए निर्दोष लोगों को एक मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। संवाद में जिला महासचिव पंकज कुमार वर्मा, शिक्षाविद नजमुल हसन, प्रेम कुमार एवं हीरा रजक ने छात्रों को संबोधित किया।
कहा शिक्षा ही यह कैसी पूंजी है जो कभी नष्ट नहीं होती है। शिक्षा चरित्र का सही निर्माण करती है और देश के प्रति सच्चे नागरिक और समर्पण का भाव सिखाती है। मैं राहुल गांधी को तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने बिहार के छात्र-छात्राओं और युवाओं के लिए विशेष रूप से सोच और उनकी जिंदगी में बदलाव कैसे हो इस दिशा पर पहल की ओर अपना कदम बढ़ाया। बिहार में सशक्त और कुशल शिक्षक की घोर कमी है। स्कूल कॉलेज में शिक्षक भी नहीं है। दूसरी तरफ प्रश्न पेपर लीक, नौकरी भर्ती में घोटाला, नौकरी हो या एग्जाम हर जगह माफिया बैठा है। जिसके पास पैसा है, उसी का रिजल्ट निकलता है। जो दिन रात पढ़ता है, वह बस देखता रह जाता है। इस तरह का अन्याय हम नहीं सहेंगे अब लड़ेगा बिहार का बेटा किताब लेकर हक के लिए, अब ना पेपर बिकेगा ना पोस्ट बिकेगी अब सिर्फ मेहनत बिकेगी और उसी से बनेगा नया बिहार। कांग्रेस जिला कमेटी की ओर से स्थानीय विधायक सह उप मुख्यमंत्री के रिश्तेदारों के द्वारा शिक्षा विभाग के साथ बिहार में हो रहे हैं हर तरह के शिक्षा घोटाला का घोर आलोचना करते हैं। मौके पर देव केवट, धनंजय कुमार, महेश प्रसाद, रुपेश वर्मा, मुकेश कुमार, विजय कुमार एवं शत्रुघ्न सिंह सहित छात्र छात्राएं मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।