कई जगह जली एबीसी केबल, घंटों गुल रही बिजली
Prayagraj News - प्रयागराज में उमसभरी गर्मी के बीच सात जगह एबीसी केबल जल जाने से घंटों बिजली गुल रही। कर्मचारियों ने मरम्मत की, जिससे आपूर्ति बहाल हुई। कई मुहल्लों में फ्यूज उड़ने और केबल बॉक्स में खराबी के कारण बिजली...

प्रयागराज। उमसभरी गर्मी के बीच शहर में सात जगह पर एबीसी केबल जल गई, जिससे घंटों बिजली गुल रही। कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य किया, तब जाकर आपूर्ति चालू हुई। इसके अलावा फ्यूज उड़ने व केबल बाक्स में खराबी आने से भी आपूर्ति कई मुहल्लों में प्रभावित हुई। गंगा विहार कालोनी में बुधवार रात करीब 10:30 बजे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। करीब एक घंटे तक आपूर्ति चालू नहीं हुई तो लोगों ने उपकेंद्र पर फोन किया। कर्मचारियों ने बताया कि केबल जल गई है। मरम्मत कार्य हो रहा है। देर रात करीब दो बजे यहां बिजली आई। इसी प्रकार हड्डी गोदाम, गौसनगर, अटाला, बड़ा बघाड़ा, एलनगंज, गल्ला बाजार मुहल्ले में भी केबल जल गई।
इससे काफी देर तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इस दौरान उमसभरी गर्मी में लोग परेशान रहे। इसी प्रकार आजाद नगर, बलुआघाट, दरियाबाद, सादियाबाद, शीशमहल, खलीफा मंडी, हिम्मतगंज, बेनीगंज, काला डांडा, कच्ची सड़क मुहल्ले में फ्यूज उड़ने के साथ ही केबल बाक्स में खराबी आ गई। इससे आधे से एक घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोड से केबल जल रही है, साथ ही इसी वजह से फ्यूज भी उड़ रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।