Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़कटिहारProtests by Dalit and Mahadalit Organizations and RJD Workers in Kadwa Block Headquarters

बंदी का कदवा में मिला-जुला असर

कदवा प्रखंड मुख्यालय और आस-पास के बाजारों में दलित महादलित संगठन और राजद कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर और सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, इस बंद का मिला-जुला असर विभिन्न क्षेत्रों में देखा गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारWed, 21 Aug 2024 07:19 PM
share Share

कदवा, एक संवाददाता। कदवा प्रखंड मुख्यालय के चौराहे सहित चांदपुर, सोनैली, आदि बाजारों में दलित महादलित संगठन के साथ-साथ राजद कार्यकर्ता भी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कुम्हड़ी प्रखंड मुख्यालय चौराहा पर टायर जलाकर व कुछ देर सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि इस बंद का मिला-जुला असर कदवा, कुम्हडी, चांदपुर, सोनैली आदि में देखा गया। वही धनगामा, धपरसिया, चौकी, रिजवानपुर, बिझरा, भौनगर, बलिया बेलौन, आदि क्षेत्रों में यह बेअसर देखा गया। प्रदर्शनकारियो में राजद प्रखंड अध्यक्ष सुरेश यादव, पूर्व प्रखंड प्रमुख पारस कुमार राय,बिपिन महली, ढोरी राय, मुकेश कुमार, ऋषि, निखिल कुमार राय, विलास कुमार राम, दसों ऋषि, अजय ऋषि, पप्पू कुमार राम सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें