Hindi Newsबिहार न्यूज़Jolt to Sanjeev Mukhiya kingpin of NEET constable recruitment paper leak anticipatory bail plea rejected

नीट और सिपाही भर्ती पेपर लीक के किंगपिन संजीव मुखिया को झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

  • दोनों पक्षकारों को सुनने के बाद कोर्ट ने अभियुक्त उसकी अग्रिम जमानत खारिज कर दी। बता दें कि नीट और सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया फरार है। पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही है, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा।

Sudhir Kumar हिन्दुस्तान, पटना, हिन्दुस्तान प्रतिनिधिFri, 14 Feb 2025 11:31 AM
share Share
Follow Us on
नीट और सिपाही भर्ती पेपर लीक के किंगपिन संजीव मुखिया को झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

नीट पेपर लीक मामले से जुड़ी बड़ी खबर है। पटना सिविल कोर्ट के जिला अपर एवं सत्र न्यायाधीश ने गुरुवार को पेपर लीक के दो आपराधिक मामले में संजीव कुमार उर्फ मुखिया की अग्रिम जमानत अर्जी खारजि कर दी है। नीट पेपर लीक मामला और सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया ने अग्रिम जमानत अर्जी दायर की थी। उसके खिलाफ जारी गिफ्तारी वारंट पर कार्रवाई तेज की जाएगी। 5 मई 2024 को एटीए के तत्वावधान में मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट, नीट की परीक्षा हुई थी। बिहार में पेपर लीक का किंगपिन संजीव मुखिया है। संजीव मुखिया बीपीएससी शिक्षक बहाली पेपर लीक कांड में अपने बेटे डॉ शिव कुमार के साथ जेल जा चुका है। वह नौकरी वाली परीक्षाओं के पेपर लीक का माहिर खिलाड़ी है।

दोनों मामले में पक्षकारों को सुनने के बाद कोर्ट ने अभियुक्त उसकी अग्रिम जमानत खारिज कर दी। बता दें कि नीट और सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया फरार है। पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही है, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने याचिका दायर की थी। लेकिन कोर्ट ने उसे बड़ा झटका दे दिया है। अब उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई तेज कर देगी।

ये भी पढ़ें:CBI नहीं जुटा पाई सबूत; नीट पेपर लीक के आरोपी को पटना हाईकोर्ट से जमानत

संजीव मुखिया के नालंदा घर पर छापेमारी भी हुई थी। इस दौरान कई कागजात मिले थे और बैंक खातों की जानकारी हाथ लगी थी। इसके बाद उसके बैंक खातों को फ्रीज भी कर दिया गया है। नीट पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई कर रही है। वहीं सिपाही भर्ती से जुड़े मामले के अलावा ईओयू को आय से अधिक संपत्ति मामले में उसकी तलाश है।इस मामले में अब तक 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है जिनमें कई छात्र भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक में संजीव मुखिया पर शिकंजा, रेड के बाद आय से अधिक संपत्ति का केस

5 मई आयोजित परीक्षा में पटना के शास्त्री नगर थाने को सूचना मिली थी कि नी का पेपर लीक करा दिया गया है। 6 मई को पटना पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया। 10 मई को बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने शास्त्री नगर थाने में दर्ज मामले को अपने कब्ज़े में ले लिया था। 19 मई को EOU ने गिरफ़्तार किए गए सभी 13 आरोपियों को रिमांड पर लिया था। 16 जून को पेपर लीक मामले को लेकर देश भर में बवाल मचा। 18 जून को नीट पेपर लीक का तार पहली बार संजीव मुखिया गिरोह से जुड़ा था। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने नीट पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी।

ये भी पढ़ें:कौन है संजीव मुखिया जिसके पास सबसे पहले पहुंचा NEET का प्रश्न पत्र?
अगला लेखऐप पर पढ़ें