कुर्था के वार्ड आठ में उपचुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन
अरवल, निज संवाददाता। अनुमंडल कार्यालय, समहरणालय, निर्वाचन कार्यालय, प्रखंड कार्यालय कुर्था ,कुर्था थाना परिसर, डाकघर कुर्था, नगर पंचायत कार्यालय कुर्था पर प्रकाशित किया गया है।

अरवल, निज संवाददाता। नगर पंचायत कुर्था के वार्ड नंबर 8 के उपचुनाव के लिए अंतिम रूप से मतदाता सूची का प्रकाशन 6 जगहों पर किया गया है। निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि नगर पंचायत कुर्था के वार्ड नंबर 8 के मतदाता सूची का अंतिम रूप से प्रकाशन किया गया है। अनुमंडल कार्यालय, समहरणालय, निर्वाचन कार्यालय, प्रखंड कार्यालय कुर्था ,कुर्था थाना परिसर, डाकघर कुर्था, नगर पंचायत कार्यालय कुर्था पर प्रकाशित किया गया है। नगर पंचायत वार्ड नंबर 8 के प्रकाशित मतदाता सूची में कुल 658 मतदाता है जिसमें महिला 302 एवं पुरुष 356 हैं। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद चुनाव के तिथि आने के बाद नगर पंचायत कुर्था के वार्ड नंबर 8 में उपचुनाव कराया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।