Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़जहानाबादFarewell Ceremony for Transferred DM Varsha Singh in Arwal

विदायी समारोह में भावुक हुईं स्थानांतरित जिलाधिकारी

अरवल, निज प्रतिनिधि।इनके अलावे बसपा जिलाध्यक्ष मनोज यादव, मुखिया मलक यादव, दवा विक्रेता संघ जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार, गणेश पूजा समिति अध्यक्ष अमितेश, अधिवक्ता राम उदय उपाध्याय, आयुष रंजन, वैभव कुमार,...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादFri, 13 Sep 2024 05:22 PM
share Share

अरवल, निज प्रतिनिधि। स्थानांतरित डीएम वर्षा सिंह को स्थानीय शहर के विभिन्न जगहों पर विभिन्न संगठन द्वारा समारोह आयोजित कर विदाई की गई। मुखिया संघ के द्वारा आयोजित समारोह में मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने उन्हें बुके,अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया। इनके अलावे बसपा जिलाध्यक्ष मनोज यादव, मुखिया मलक यादव, दवा विक्रेता संघ जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार, गणेश पूजा समिति अध्यक्ष अमितेश, अधिवक्ता राम उदय उपाध्याय, आयुष रंजन, वैभव कुमार, नवल कुमार यादव, संतोष कुमार, सत्येंद्र सिंह सहित दर्जनों लोगों ने अंग वस्त्र फूल माला एवं बुके देकर भावभीनी विदायी दी। इस दौरान स्थानांतरित डीएम भावुक हो गई। उन्होंने कहा कि मैं अपने 17 माह के कार्यकाल में विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। जिला का सर्वांगीण विकास का प्रयास करती रही हूं, अगर मेरे प्रयास में कोई कमी रह गई हो तो उसके लिए जिला वासियों से खेद प्रगट करता हूं। इधर अनुसूचित जन जाति कर्मचारी संघ जिला इकाई ने अंबेडकर वाचनालय के समीप समारोह आयोजित कर विदाई दी। समारोह की अध्यक्षता संघ जिला सचिव तपसी राम ने की। इस मौके पर सेवानिवृत्ति शिक्षक जयप्रकाश नारायण, सेवा निवृत प्रधानाध्यापक राजनंदन राम सहित अन्य ने उन्हें अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया। फोटो-13 सितम्बर अरवल-12 कैप्शन-अरवल के पूर्व डीएम वर्षा सिंह को अंग वस्त्र देकर विदाई करते मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष व अन्य।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें