ताड़ के पेड़ चढ़ने के दौरान एक अधेड़ की मौत
वैशाली। संवाद सूत्र ताड़ के पेड़ पर चढ़कर ताड़ी उतारने के दौरान एक मौत ताड़ के पेड़ पर चढ़कर ताड़ी उतारने के दौरान एक मौत ताड़ के पेड़ पर चढ़कर ताड़ी उतारने के दौरान एक मौत ताड़ के पेड़ पर चढ़कर...

वैशाली। संवाद सूत्र थाना क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर को ताड़ के पेड़ पर चढ़कर ताड़ी उतारने के दौरान एक 45 वर्षीय व्यक्ति की पेड़ से गिर गया। जिसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। मृतक की पहचान सुभई गांव के वार्ड 10 निवासी दरोगा पासवान के 45 वर्षीय पुत्र अनिरूध पासवान के रुप में हुई है। वह ताड़ के पेड़ पर चढ़कर ताड़ी उतार रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया। वह पेड़ से नीचे गिरा और उसकी मौत घटनास्थल पर ही गयी। सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही सरपंच धर्मेंद्र कुमार एवं थानाध्यक्ष रविंदर पाल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी गीता देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक को एक पुत्र एवं एक पुत्री हैं। मृतक निहायत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।