तीन दिन बाद दर्ज हुई मारपीट की प्राथमिकी, बारह नामजद
सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचाने का विरोध करने पर महिला की पिटाई की महंगा पड़ गया। रविवार 11 मई को हुए इस विवाद में लाठी-डंडा से लैस लोगों ने केदार भगत की पत्नी पानपति देवी पर हमला कर बुरी तरह घायल कर...

सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचाने का विरोध करने पर महिला की पिटाई की महिला के फर्द बयान के आधार पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कर रही छानबीन फुलवरिया। एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कररिया ठाकुरई गांव में खेत में लगी सब्जी की फसल को बकरी से नुकसान पहुंचाने का विरोध करना एक महिला को महंगा पड़ गया। रविवार 11 मई को हुए इस विवाद में लाठी-डंडा से लैस लोगों ने केदार भगत की पत्नी पानपति देवी पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। मामले में मंगलवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। घटना के बाद महिला को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फुलवरिया में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल, गोपालगंज रेफर कर दिया।
दर्ज प्राथमिकी में गांव के अशोक कुमार गुप्ता, सुभाष साह, अनिल कुमार गुप्ता, बैरिस्टर प्रजापति, शेख मोहम्मद की पत्नी शबनम खातून, जितेंद्र प्रजापति की पत्नी पिंकी देवी, राज नारायण प्रजापति की पत्नी बुची देवी, गोलू कुमार, नितेश कुमार, सुहैल अंसारी, बैरिस्टर प्रजापति की पत्नी लाइची देवी और ओम प्रकाश साह को नामजद बनाया गया है। थानाध्यक्ष जय हिंद यादव ने बताया कि सदर अस्पताल से फर्द बयान आने में देरी के कारण प्राथमिकी दर्ज करने में विलंब हुआ। अब प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।