Empowering Women DM Engages in Dialogue at Bodh Gaya Highlights Government Initiatives बोधगया में महिला सशक्तिकरण को लेकर डीएम ने किया संवाद, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsEmpowering Women DM Engages in Dialogue at Bodh Gaya Highlights Government Initiatives

बोधगया में महिला सशक्तिकरण को लेकर डीएम ने किया संवाद

बोधगया के धंधवा गांव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डीएम ने महिलाओं से संवाद करते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने जीविका समूह की महिलाओं की सफलता की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSat, 17 May 2025 06:40 PM
share Share
Follow Us on
बोधगया में महिला सशक्तिकरण को लेकर डीएम ने किया संवाद

बोधगया के इलरा पंचायत स्थित धंधवा गांव में शनिवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम शामिल हुए और महिलाओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार विभिन्न स्तरों पर गंभीर प्रयास कर रही है। सरकारी नौकरियों से लेकर पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया गया है। कन्या उत्थान योजना, साइकिल योजना और पोषाहार योजना जैसी योजनाओं ने बेटियों की शिक्षा और स्वास्थ्य को मजबूती दी है। डीएम ने जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं की सफलता की कहानियां सुनीं। रामग्राम संगठन की महिलाओं ने सोलर लाइट, पुस्तकालय, पोखर मेढ़ निर्माण, पेंशन में बढ़ोतरी और लड़कियों के लिए स्कूल की मांग रखी।

बानो खातून ने डीएम को बताया कि जीविका से लोन लेकर रोजगार शुरू किया और अब बेहतर जीवन जी रही है। फूल कुमारी ने सतत जीविकोपार्जन योजना से मिली आर्थिक मदद से आत्मनिर्भर बनने की कहानी साझा की। समस्याओं और आकांक्षाओं किया जा रहा संकलित महिला संवाद कार्यक्रम के तहत डीएम ने बताया कि ऐप के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं और आकांक्षाओं को संकलित कर संबंधित विभागों को भेजा जा रहा है। यह पहल महिलाओं को सशक्त बनाकर उनके सामुदायिक विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। संवाद रथ के माध्यम से पंचायत स्तर पर महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर डीडीसी नवीन कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक आचार्य मम्मट, प्रबंधक सामाजिक विकास राकेश कुमार सिंह, प्रबंधक संचार दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।