Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़दरभंगाJudges of Patna High Court Visit Temples for Worship

सपरिवार कमतौल पहुंचे निरीक्षी व जिला जज

पटना हाईकोर्ट के जज अंजनी कुमार शरण और जिला जज विनोद कुमार तिवारी ने अपनी पत्नियों के साथ अहिल्यास्थान और गौतमाश्रम के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की। उन्होंने रामजानकी मंदिर में भी मत्था टेका और...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाSat, 14 Sep 2024 07:35 PM
share Share

कमतौल। पटना हाईकोर्ट के जज व दरभंगा के निरीक्षी जज अंजनी कुमार शरण, उनकी धर्मपत्नी तथा जिला जज विनोद कुमार तिवारी व उनकी धर्मपत्नी शनिवार को अहिल्यास्थान व गौतमाश्रम स्थित विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिये पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने अहिल्या गहबर में जाकर मत्था टेका। वहां विधिवत उन्हें पूजा करायी गयी। इसके बाद रामजानकी मंदिर में जाकर शीश नवाया।

इस दौरान उन्हें स्थान की महिमा, माता अहल्या-गौतम और भगवान श्रीराम के प्रसंग को सविस्तार बताया गया। वे विशाल रामजानकी मंदिर के अंदर और बाहर की कलाकृतियों को देख प्रभावित हुए। अहिल्यास्थान न्यास समिति के अध्यक्ष बालेश्वर ठाकुर व सदस्य उमेश ठाकुर ने उन्हें पाग-चादर से सम्मानित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें