Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Agra Couple Commit Suicide fearing Family will not be ready for marriage Girl Died

घर वाले शादी को नहीं मानेंगे इसलिए प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, लड़की की मौत, लड़का गंभीर

आगरा में गांव सरसा जाने वाली नहर पटरी के किनारे लड़का-लड़की के शव पड़े हैं। ये सूचना पुलिस को दी गई। इस सूचना ने गुरुवार की शाम किरावली थाना पुलिस के होश उड़ा दिए। पुलिस को मौके पर एक किशोरी का शव मिला। युवक जिंदा था।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, आगराFri, 20 Sep 2024 03:23 AM
share Share

आगरा में गांव सरसा जाने वाली नहर पटरी के किनारे लड़का-लड़की के शव पड़े हैं। ये सूचना पुलिस को दी गई। इस सूचना ने गुरुवार की शाम किरावली थाना पुलिस के होश उड़ा दिए। पुलिस को मौके पर एक किशोरी का शव मिला। युवक जिंदा था। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। दोनों ने एक साथ मरने का फैसला करके जहर खाया था। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार प्रेमी युगल था। प्रेमिका की मौत हो गई। प्रेमी जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। उसका इलाज जारी है। हालत में सुधार होने के बाद लड़के का बयान दर्ज किया जाएगा।

घटना गुरुवार शाम करीब छह बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि गांव मलिकपुर के जंगलों से गांव सरसा जाने वाली नहर पटरी के किनारे लड़का-लड़की के शव पड़े हैं। सूचना पर एसओ किरावली केवल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसीपी सैंया देवेश सिंह भी आ गए। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। मौके पर लड़की का शव मिला। उसकी पहचान गांव सरसा निवासी 16 वर्षीय किशोरी के रूप में हुई।

ये भी पढ़े:शादी के बाद बिन मेकअप पत्नी को देख हुआ विवाद, पुलिस तक पहुंचा, कहा-दिखाई थी गोरी

किशोरी की मां नहीं है। पिता ही उसकी परवरिश कर रहे थे। युवक की पहचान गांव सरसा निवासी बलदाऊ के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने बलदाऊ को अस्पताल में भर्ती कराया है। किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फोरेंसिक टीम को मौके पर जांच के लिए दौरान एक शीशी मिली। उसमें जहर है। यह आशंका है। शीशी को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशालाभेजाजाएगा।

जाति अलग होने से रिश्ता होने में थी अड़चन
पुलिस को प्रारंभिक छानबीन में पता चला कि युवक दूसरी जाति से है। उसे पता था कि यह रिश्ता किसी भी सूरत में नहीं हो सकता। इस वजह से दोनों ने साथ मरने का फैसला किया था। किशोरी हाईस्कूल की छात्रा थी। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस को जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। गांव में छानबीन की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि दोनों किस समय घर से निकले थे। अचानक साथ मरने का फैसला क्यों किया। कहीं ऐसा तो नहीं दोनों की दोस्ती की घरवालों को भनक लग गई हो। इस वजह से कोई विवाद हुआ हो।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें