JD U Appoints Sanjeev Jha as In-Charge for Mahishi Assembly in Saharsa District जदयू के महिषी प्रभारी बने संजीव झा, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsJD U Appoints Sanjeev Jha as In-Charge for Mahishi Assembly in Saharsa District

जदयू के महिषी प्रभारी बने संजीव झा

बिरौल में जदयू जिला उपाध्यक्ष संजीव झा को सहरसा जिले के महिषी विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी के महासचिव चंदन सिंह ने उनके मनोनयन की घोषणा की। संजीव झा ने कहा कि वह दी गई जिम्मेदारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाSun, 18 May 2025 02:19 AM
share Share
Follow Us on
जदयू के महिषी प्रभारी बने संजीव झा

बिरौल। जदयू जिला उपाध्यक्ष संजीव झा को सहरसा जिले के महिषी विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी के प्रदेश महासचिव चंदन सिंह ने पत्र जारी कर उनके मनोनयन की सूचना दी है। ज्ञात हो कि श्री झा बिरौल प्रखंड के उछटी गांव निवासी हैं, जो महिषी विस क्षेत्र का सीमावर्ती इलाका है। शनिवार को युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप झा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने संजीव झा को पाग-चादर से सम्मानित किया। संजीव झा ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे शत-प्रतिशत निर्वहन करने का प्रयास करुंगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया।

मौके पर आशुतोष मिश्रा, निखिल राय, राजेश खां, सुभाष शर्मा, नूर आलम, मोहन चौधरी, विकास चौधरी, बबलू सिंह, राजा राम, राजकिशोर झा , मुकेश राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।