Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़दरभंगाHindi Day Celebration at Darbhanga DIET Emphasizing Hindi s Role in National Unity

डायट में हुआ कार्यक्रम

दरभंगा के डायट, किलाघाट में हिंदी दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. संजय चौधरी ने हिंदी को राजभाषा के रूप में स्थापित करने और नई शिक्षा नीति 2020 में इसके महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर भाषण और निबंध...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाSat, 14 Sep 2024 07:47 PM
share Share

दरभंगा। डायट, किलाघाट में शनिवार को हिंदी दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. संजय चौधरी ने कहा कि पूरे राष्ट्र की एकता के लिए हिंदी को राजभाषा के रूप में स्थापित किया गया है और यह आजादी की लड़ाई से आज तक जन-जन की भाषा के रूप में लोकप्रिय होता जा रहा है। नई शिक्षा नीति 2020 के आलोक में हिंदी का काफी महत्व है। इसलिए हमें इसके विकास के लिए इसके प्रयोग को बढ़ावा देना चाहिए। इस अवसर पर भाषण, निबंध आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। उप प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार प्रसाद, रश्मि झा, डॉ. रोमिला टेटे, कंचन कुमारी, प्रमोद कुमार प्रजापति, कलमुल्लाह, अमीषा कुमारी, धीरज कुमार आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें