बिहार के विकास के लिए जनसुराज का स्पष्ट विजन- गिरि
दाउदपुर (मांझी) में जनसुराज के प्रदेश उपाध्यक्ष यदुवंश गिरि ने परिवर्तन यात्रा के दौरान कहा कि बिहार सरकार ने जनता का भरोसा खो दिया है। जनता अब जाग चुकी है और जनसुराज ही सत्ता परिवर्तन का एकमात्र...

दाउदपुर(मांझी)। जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के नेतृत्व में पूरे बिहार में बदलाव की लहर चल रही है। वर्तमान व पूर्व की बिहार सरकार ने जनता का भरोसा खो दिया है। वर्षों से ठगी जाती रही आम जनता अब जाग चुकी है। बिहार में सत्ता व व्यवस्था परिवर्तन का अब एकमात्र विकल्प जनसुराज हीं है। उक्त बातें मांझी प्रखंड के कोहड़ा बाजार पर परिवर्तन यात्रा के क्रम में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए जनसुराज के प्रदेश उपाध्यक्ष व पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता यदुवंश गिरि ने कही। उन्होंने कहा कि मांझी विकास के मामले में अभी काफी दबा हुआ है, इसे जैक लगाकर ऊपर उठाने की जरूरत है।
इसके लिए आपका साथ चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए जनसुराज का स्पष्ट विजन है, यही कारण है कि राजनीतिक व सामाजिक चिंतक, बुद्धिजीवी, शिक्षित व बेरोजगार युवाओं के साथ बड़ी संख्या में आम जनता तेजी से जुड़ रही है। कार्यक्रम को जनसुराज नेता विकास सिंह, राजेन्द्र मिश्रा, डॉ. कृष्णा नंद गिरी, पूर्व प्रमुख राजकुमार भारती, राजू भारती, बीडीसी संतोष गिरि, ई. राजू कुमार गिरी, मनीष सिंह आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता शिवनाथ पुरी ने की व संचालन मृत्युंजय पुरी ने किया। मौके पर अमरेंद्र सिंह, जगत नारायण गिरी, संजय पुरी, उमेश मांझी, नंदू गिरी, नरेंद्र पूरी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।