Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़bloodfull game in children dispute murder of a person in Betiya Bihar

बिहार में बच्चों के विवाद में खूनी खेल, फरसा से काटकर मजदूर की हत्या; कैसे बढ़ा झंझट, जानें

सभी आरोपी मिलकर विनोद धांगड़ को पीटने लगे। उसके बाद विनोद को दरवाजे से खींचकर बाहर निकाला और फरसा से सिर पर मार गंभीर रुप से जख्मी कर दिया।

Sudhir Kumar हिन्दुस्तान, बेतियाSun, 1 Sep 2024 07:39 AM
share Share

बिहार के पश्चिमी चंपारण में बच्चें का विवाद इतना कि बड़े आपस में भिड़ गए। धारदार हथियार से काटकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। घटना लौरिया के परसा धांगड़टोली वार्ड नं. 12 की है। विनोद धांगड़ (46) नामक मजदूर की हत्या फरसा से मार कर दी। घटना शनिवार की संध्या सात बजे की है। जीएमसएच में इलाज के दौरान रात्रि दो बजे विनोद की मौत हो गयी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कांड के आरोपित फरार हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी का दावा किया है।

जीएमसीएच अस्पताल पुलिस चौकी के प्रभारी दारोगा राम कुमार पासवान ने बताया कि विनोद धांगड़ के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। गवाहों के अनुसार मारपीट के कारण उनकी मौत हुई है। परिजनों का बयान दर्ज कर लौरिया पुलिस को कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। मृतक विनोद धांगड़ के साला विलास महतो ने बताया कि उसकी भांजी बिजली कुमारी (10) अपने पड़ोसी के बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलने के दौरान बिजली कुमारी और अन्य बच्चों में मामूली विवाद हो गया। इसी को लेकर संध्या सात बजे अशर्फी महतो, दिनेश महतो तथा रामबाबू महतो ने हरवे हथियार से लैश होकर हमला बोल दिया।

ये भी पढ़े:बिहार में हाजत से कैसे भाग गया कैदी, हाथ मलती रह गई पुलिस

हमलावर फरार

सभी आरोपी मिलकर विनोद धांगड़ को पीटने लगे। उसके बाद विनोद को दरवाजे से खींचकर बाहर निकाला और फरसा से सिर पर मार गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। वे जख्मी होकर वहीं पर गिर गए। गांव के लोग शोर सुनकर दौडे़ तो हमलावर वहां से फरार हो गए। परिजन विनोद धांगड़ को लेकर लौरिया रेफरल अस्पताल पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया रेफर कर दिया गया। रात्रि नौ बजे विनोद को जीएमसीएच लाया गया। वहां रात्रि दो बजे के करीब विनोद की मौत हो गयी।

पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

परसा धांगड़ टोली निवासी विनोद धांगड़ की हुई हत्या से पांच बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। विनोद धांगड़ मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी जीतु देवी, तीन बेटे कृष्ण कुमार (25), भोला कुमार (22), गोलू कुमार (20), रागनी कुमारी (14) तथा बिजली कुमारी (10) है। पिता की मौत के बाद बच्चों का रोकर बुरा हाल है। वहीं विनोद की पत्नी जीतु देवी भी पति की मौत के चलते सदमे में है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें