Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़BJP Samrat choudhary attack on Lalu and Tejaswi yadav for Crime bulletins

गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार लालू की पहचान, CM हाउस से संरक्षण; तेजस्वी के बुलेटिन पर सम्राट का पलटवार

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता जानती है कि लालू के राज में कैसे सीएम हाउस से अपराधियों को संरक्षण मिलता था। भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को बढ़ावा दिया जाता था। इसी के लिए लोग उनके राज को याद करते हैं।

Sudhir Kumar रॉयटर्सFri, 13 Sep 2024 11:17 AM
share Share

बिहार में इन दिनों अपराध की वारदातों को लेकर जमकर राजनीति चल रही है। विपक्षी दल आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों के नेता एनडीए और नीतीश कुमार की सरकार पर अपराध रोकने में विफल होने का आरोप लगाते रहते हैं। तेजस्वी यादव और लालू यादव खुलकर कहते हैं कि बिहार अब नीतीश कुमार से नहीं संभल रहा है। नेता प्रतिपक्ष सोशल मीडिया पर अक्सर क्राइम बुलेटिन जारी करते रहते हैं। इस पर डिप्टी सीएम सह बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि लालू यादव को अपराध, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के लिए याद किया जाता है। उनके राज में सीएम हाउस से क्राइम को संरक्षण दिया जाता था। आज कोई वारदात होती है तो तुरंत कार्रवाई भी होती है।

सम्राट चौधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सुशासन का राज है। यहां अपराध करने वालों को छोड़ा नहीं जाता है। तुरंत कार्रवाई होती है और क्रिमिनल को पकड़कर जेल में डाल दिया जाता है। आज राज्य में ऑर्गनाइज्ड क्राइम नहीं होता है। कितना बड़ा से बड़ा आदमी हो पर क्राइम करके बच नहीं सकता। लेकिन लालू यादव के राज को दूसरे रूप में याद किया जाता है।

ये भी पढ़े:नीतीश के गिड़गिड़ाने का वीडियो है तो सार्वजनिक करें तेजस्वी,अशोक चौधरी का चैलेंज

बिहार की जनता जानती है कि लालू राज में कैसे सीएम हाउस से अपराधियों को संरक्षण मिलता था। भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को बढ़ावा दिया जाता था। उसी के लिए लोग उनके राज को याद करते हैं। उन्होंने बिहार को लूटा, राज्य का अपराधीकरण कराया और जमकर भ्रष्टाचार कराया। उन दिनों जमकर नरसंहार भी भी हुए। इसलिए तेजस्वी यादव चाहे जो भी कह लें पर जनता कभी इन लोगों पर भरोसा नहीं कर सकती है।

 

ये भी पढ़े:तेजस्वी जल्द खाली करेंगे सरकारी बंगला, सम्राट चौधरी दशहरे पर करेंगे गृह प्रवेश

दरअसल पिछले कुछ दिनों से बिहार में अपराध और कानून व्यस्था की स्थिति पर तेजस्वी यादव हमलावर रहते हैं। कहते रहते हैं कि नीतीश चाचा से बिहार नहीं चल रहा है। अधिकारी उनकी बात नहीं मानते हैं और अपराधी बेलगाम हो गए हैं। सोशल मीडिया एक्स पर वे अक्सर क्राइम बुलेटिन भी जारी करते रहते हैं। पार्टी के अन्य नेता तेजस्वी यादव के सुर में सुर मिलाते रहते हैं। सम्राट चौधरी ने एक साथ सबको जवाब दे दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें