रफ्तार का कहर: हाइवा ने स्कूटी सवार महिला तो अज्ञात वाहन के बाइक सवार युवक को कुचला
रफ्तार का कहर: हाइवा ने स्कूटी सवार महिला तो अज्ञात वाहन के बाइक सवार युवक को कुचलारफ्तार का कहर: हाइवा ने स्कूटी सवार महिला तो अज्ञात वाहन के बाइक सवार युवक को कुचलारफ्तार का कहर: हाइवा ने स्कूटी...

रफ्तार का कहर: हाइवा ने स्कूटी सवार महिला तो अज्ञात वाहन के बाइक सवार युवक को कुचला एनएच 20 पर दीपनगर के सकरौल और नूरसराय थाना क्षेत्र के मेयार के पास हुए हादसे सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग हुए घायल, अस्पताल में चल रहा है इलाज फोटो दीपनगर मौत : सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम रूम के समीप रोते बिलखते मृतक महिला के परिजन । बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान टीम। जिले में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। पिछले 12 घंटे में जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत हो गयी है। एनएच 20 पर दीपनगर थाना क्षेत्र के सकरौल के पास स्कूल सवार महिला को बेलगाम हाइवा ने कुचल दिया। जबकि, नूरसराय के मेयार के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक ने दम तोड़ दिया। संबंधित थानों की पुलिस ने शवों का बिहारशरीफ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। केस 01 : सोमवार को स्कूटी पर सवार होकर दंपति गिरियक के चोरसुआ जा रहे थे। इसी दौरान सकरौल के पास ओवरटेक करने के दौरान हाइवा ने स्कूटी में धक्का मार दिया। पीछे बैठी महिला नीचे गिर गयी और भागने के चक्कर में हाइवा ने महिला को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। मृतका बिहार थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी अनिल कुमार की 42 वर्षीया पत्नी संजू कुमारी थी। हादसे में पति भी घायल हो गये हैं। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि दोनों रिश्तेदार के यहां मातमपूर्सी में जा रहे थे। तभी, हादसा हुआ। दीपनगर थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है। केस 02 : नूरसराय के मेयार गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को धक्का मार दिया। हादसे में एक की मौत हो गयी। जबकि, दूसरा घायल हो गया। मृतक बिहार थाना क्षेत्र के थवई मोहल्ला निवासी मो अरशद था। जबकि, घायल मो. राजा शहर के शेरपुर मोहल्ले का निवासी है। परिजनों ने बताया कि दोनों एसी और फ्रिज बनाते थे। काम के सिलसिले में रविवार को चंडी गये थे। देर शाम में वापस लौटने के दौरान अज्ञात वाहन के धक्के से दोनों घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मो. अरशद की मौत हो गयी। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।