रिवाइज : खेलो इंडिया: तैयारी में न हो चूक, बेहतर अनुभव लेकर जाएं खिलाड़ी: डीएम
खेलो इंडिया: तैयारी में न हो चूक, बेहतर अनुभव लेकर जाएं खिलाड़ी: डीएमखेलो इंडिया: तैयारी में न हो चूक, बेहतर अनुभव लेकर जाएं खिलाड़ी: डीएमखेलो इंडिया: तैयारी में न हो चूक, बेहतर अनुभव लेकर जाएं...

खेलो इंडिया: तैयारी में न हो चूक, बेहतर अनुभव लेकर जाएं खिलाड़ी: डीएम खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारी को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक खिलाड़ियों के आवास, भोजन, सुरक्षा के होंगे चाक-चौबंद इंतजाम 4 से 15 मई तक राजगीर के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में आयोजन कैंपस के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे से रहेगी पैनी नजर फोटो: खेल समीक्षा: राजगीर स्थित बिहार खेल विश्वविद्यालय में सोमवार को बैठक में डीएम शशांक शुभंकर व अन्य। राजगीर, निज संवाददाता। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सफल तैयारी को लेकर सोमवार को बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। इसमें अब तक की तैयारियों का बारी-बारी से जायजा लिया गया और शेष कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 4 से 15 मई तक पटना, राजगीर (नालंदा), भागलपुर, गया और बेगूसराय जिलों में खेलों का आयोजन होगा। राजगीर में हॉकी, बॉक्सिंग, तलवारबाजी, कबड्डी और भारोत्तोलन के मुकाबले होंगे। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों के आवास, भोजन, सुरक्षा, खेल मैदान की व्यवस्था, पेयजल, सफाई, ट्रांसपोर्टेशन, शौचालय, सीसीटीवी कैमरा, यातायात, चिकित्सा सुविधाएं, शौचालय, लाइट एंड साउंड व्यवस्था और विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खिलाड़ियों के आवासन और सुरक्षा के विशेष इंतजाम जिलाधिकारी ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए तीन अलग-अलग स्थानों पर आवास की व्यवस्था की गई है - खेल विश्वविद्यालय, नालंदा विश्वविद्यालय और पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में। पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग आवास होंगे। महिला खिलाड़ियों के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। जिसमें महिला पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। खिलाड़ियों के आवागमन के लिए नालंदा विश्वविद्यालय और पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से यातायात की सुगम व्यवस्था की जाएगी। डीएम ने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों के ठहरने के लिए बनाए गए आवासों में निर्बाध बिजली और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने खिलाड़ियों के कमरों में एसी लगाने के कार्य को शीघ्र पूरा करने पर भी जोर दिया। खानपान की व्यवस्था पर भी खास ध्यान खिलाड़ियों, कोचों और अधिकारियों के खान-पान की जिम्मेदारी पटना के होटल मौर्या और पनास को सौंपी गई है। वे खिलाड़ियों के भोजन, चाय, नाश्ता, कोल्ड ड्रिंक और एनर्जी ड्रिंक्स सहित सभी खान-पान की व्यवस्था राजगीर में ही करेंगे। जिसके लिए खेल परिसर में खानपान हॉल बनाया गया है। बैठक में नगर आयुक्त दीपक मिश्रा, उप विकास आयुक्त श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर, प्रशिक्षु समाहर्ता कुमार ओमकेश्वर समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। खेलो इंडिया के लिए बिहार भारोत्तोलन टीम घोषित 20 सदस्यीय दल में बालिका और बालक दोनों शामिल राजगीर में 10 मई से होगा यूथ गेम्स का आयोजन राजगीर, निज प्रतिनिधि। आगामी 10 मई से राजगीर में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए बिहार भारोत्तोलन संघ ने 20 सदस्यीय बालक और बालिका टीम की घोषणा कर दी है। बिहार भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने टीम की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी। टीम के साथ दो प्रशिक्षक - खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के सहायक कोच रॉकी कुमार और खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर जहानाबाद के कोच गिरिजेश कुमार - तथा दो प्रबंधक - एक्सीलेंस सेंटर राजगीर के मुख्य प्रशिक्षक गुरविंदर सिंह और भागलपुर जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव नीरज राय भी जाएंगे। बालिका वर्ग में पटना, नवादा, सारण, बेगूसराय और सीतामढ़ी की खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें खुशबू कुमारी, रिंकी देवी, रिया सिंह, खुशी जायसवाल, अंशु कुमारी, जनक नंदनी, सुरुचि कुमारी, अदिति कुमारी, निधि कुमारी और वैष्णवी श्रीवास्तव प्रमुख हैं। बालक वर्ग में नवादा, सारण और जहानाबाद के खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें अभय कुमार, आदित्य कुमार (सारण), नीरज कुमार, आदित्य कुमार (जहानाबाद), अनिषेक राज साहिल, अनंत देव, आदित्य राज, अमन मेहता और उज्वल सिंह शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, स्कूल गेम्स फेडरेशन के कोटे से जहानाबाद की मोनिका शर्मा का भी बालिका वर्ग में चयन हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।