Fire Incident in Kamta Village Destroys Wheat Crop and Straw Pile कामता में पुंज और खड़ी गेंहू की फसल जलकर हुआ राख, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsFire Incident in Kamta Village Destroys Wheat Crop and Straw Pile

कामता में पुंज और खड़ी गेंहू की फसल जलकर हुआ राख

कामता गांव में रविवार की शाम आग लगने से एक पुआल का पुंज और दो बीघा गेहूं की खड़ी फसल जल गई। रविंद्र सिंह और सुरेन सिंह के खलिहान में आग लगी, जिससे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल की गाड़ी...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफMon, 28 April 2025 08:11 PM
share Share
Follow Us on
कामता में पुंज और खड़ी गेंहू की फसल जलकर हुआ राख

हिलसा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के कामता गांव में रविवार की संध्या में आगलगी की घटना में एक पुआल का पुंज और दो बीघा से अधिक गेंहू की खड़ी फसल जलकर राख हो गया। दरअसल कामता गांव के रविन्द्र सिंह एव सुरेन सिंह के खलिहान में लगी पुआल के पुंज में अचानक आग लग गया। आग की लपटें देख ग्रामीण दौड़े और आग बुझाने का प्रयास करता तबतक बगल के दो बीघा में लगा खड़ी गेंहू की फसल भी आग के चपेट में आ गया और देखते ही देखते जलकर स्वाहा हो गया। आगलगी की सूचना पाकर दमकल की गाड़ी पहुची जहाँ कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया तब जाकर आसपास के किसान राहत की सांस ली।आग कैसे लगी यह किसी को पता नही चला। आगलगी में नुकसान हुए क्षति पूर्ति मुआवजे को लेकर पीड़ित किसान ने स्थानीय थाना एव अंचल कार्यालय में आवेदन दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।