मीडियाकर्मी पर हमला, एफआईआर दर्ज
मधुबनी में मीडिया कर्मी अजय धारी सिंह पर लाल पासवान सहित अन्य लोगों ने हमला किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और आरोपितों की तलाश जारी है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि एफआईआर के बाद आरोपितों ने दोबारा...

मधुबनी,विधि संवाददाता। शहर के बाबू साहब चौक भराठ ड्योढ़ी वार्ड 14 स्थित मीडिया कर्मी अजय धारी सिंह के घर जाकर हमले कर उन्हें जख्मी करने के मामले में नगर पुलिस ने लाल पासवान सहित अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित ने आरोपितों पर एफआईआर दर्ज होने के बाद दोबारा आकर शुक्रवार को तोड़फोड़ एवं लूटपाट करने का आरोप लगाया है। एसपी ने दोषी लोगों पर कार्रवाई का आदेश दिया है। प्राथमिकी के अनुसार गुरुवार को अजय धारी सिंह अपने जमीन का बाउंड्री करवा रहे थे। इसी दौरान गौशाला चौक के लाल पासवान व कुछ अन्य लोगों के साथ आए और काम रोक दिया।
गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। सिर और आंख पर चोटें आई है। बाद में लोगों ने उन्हें ईलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि भूमि विवाद में घटना घटित होने की जानकारी मिली है। पुलिस आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है। दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।